आथिया शेट्टी ने जन्मदिन पर कबूला की वह के.एल राहुल के साथ रिलेशनशिप में है – सुनील शेट्टी का आया ये रिएक्शन

डेस्क : लंबे समय से हमने एक चीज देखी है कि जब भी कोई क्रिकेटर के रिश्ते की बात होती है तो जरूर बॉलीवुड इंडस्ट्री से उसका कनेक्शन नजर आता है। कुछ ऐसा ही हमें यहाँ भी देखने को मिल रहा है। के एल राहुल की जिंदगी में अब एक ऐसी लड़की आई है जो बॉलीवुड के जाने-माने सितारे की बेटी है।

केएल राहु, आथिया शेट्टी, फोटो साभार: Instagram

आज हम आपको आतिया शेट्टी और केएल राहुल के बारे में बताने वाले हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अधिकारीक घोषणा कर दी है कि वह एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों को कई जगह छुट्टियां मनाते हुए एक साथ देखा गया है। इतना ही नहीं लंबे समय से दोनों एक साथ इंटरनेट पर तस्वीरें डाल रहे थे और दोनों की रिलेशनशिप के बारे में केएल राहुल के प्रशंसक बात करते नजर आते हैं। अब दोनों ने खुलेआम कह दिया है की वह दोनों रिलेशनशिप में हैं। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने भी इस रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है।

बीते दिन आथिया शेट्टी का जन्मदिन था। जन्मदिन पर उनको केएल राहुल ने इंस्टाग्राम के माध्यम से बधाई दी थी। इतना ही नहीं बल्कि केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर आथिया शेट्टी की तस्वीरें भी शेयर की, इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि के एल राहुल ने आथिया के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। दोनों एक दूसरे के साथ मिलकर मजाकिया चेहरे बनाते हुए दिख रहे हैं। इस जोड़ी को देखकर सुनील शेट्टी भी काफी खुश हैं।

KL Rahul- Athiya Shetty confirm relationship? Dad Suneil Shetty reacts

तस्वीरों के जरिए क्रिकेटर केएल राहुल ने हैप्पी बर्थडे माय लव- लिखा है। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने दिल की इमोजी बनाकर पोस्ट की हुई है। ऐसे में साफ पता चलता है कि केएल राहुल अथिया शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में है। वहीं दूसरी तरफ आथिया शेट्टी ने भी अपने इस रिलेशनशिप को हरी झंडी दे दी है। फिलहाल के लिए इंटरनेट के माध्यम से लोग दोनों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। आए दिन उनकी कोई ना कोई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। अब उनकी जन्मदिन की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है।