Big Boss OTT पर जैसे ही शमिता शेट्टी ने अपनी माँ को देखा तो पुछा जीजू कैसे हैं ? सुनंदा शेट्टी ने दिया ऐसा REACTION- देखें Video

डेस्क : बिग बॉस OTT को हर कोई देखना पसंद कर रहा है। शो पर कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई झगड़े और प्यार होता नजर आ रहा है। बता दें कि बिग बॉस के द्वारा हर सीजन में यह आयोजन किया जाता है कि कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे शो पर मिलने आएंगे। इसी दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी शो पर मौजूद हैं। हाल ही में शमिता शेट्टी से मिलने उनकी माताजी बिग बॉस के घर पर पहुंची थी। जैसे ही सुनंदा शेट्टी बिगबोस के घर पर पहुंची तो माहौल काफी इमोशनल हो गया।

घर वालों से मिलने के लिए कंटेस्टेंट को शीशे के चैम्बर के अंदर रखा गया था। जैसे ही कंटेस्टेंट के घर वाले आए तो वह इमोशनल हो गए। एक दुसरे को देखकर वह जोर जोर से रोने लगे। जब माँ बेटी मिली तो उन्होंने खूब बातें करी। किसी तरह वह अपने आंसुओं को रोकने लगी लेकिन वह आंसू रोकने में नाकामयाब रही। माँ बेटी ने मिलकर राकेश बापत की खूब बातें की। इसके बाद शमिता शेट्टी ने अपनी माता जी से पूछा कि जीजू कैसे हैं और दीदी कैसी है? तब उनकी माताजी ने का सभी ठीक है। बाहर की दुनिया में सब अच्छा चल रहा है, वीडियो में मां बेटी दोनों इमोशनल नजर आ रही हैं। वही सुनंदा शेट्टी आगे कहती हैं कि शिल्पा शेट्टी अपनी जिंदगी में काफी बिजी है।

शमिता शेट्टी घर की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट हैं। उनकी माँ ने उनको स्ट्रांग कहकर बुलाया। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि जब शमिता शेट्टी ने बिग बॉस के घर में एंट्री मारी थी तो उस समय उनके जीजा पर पोर्न फिल्म बनाने का आरोप लगा था। ऐसे में वह समझ नहीं पाई थी कि आखिर उनके परिवार में यह सब कैसे हो गया। फिलहाल उनके घर में कई प्रॉब्लम चल रही है, लेकिन उन्होंने वादा किया था कि वह इस बार के बिग बॉस में जाएंगी और उन्होंने अपना वादा पूरा किया। वहीँ दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी भी अपने काम पर लौट गईं हैं।