कभी दुबई में अपने जन्मदिन की खुशियां मनाते थे आर्यन खान, इस बार NCB के दफ्तर में बीता बर्थडे

डेस्क : आर्यन खान अब पूरे 24 साल के हो गए हैं, बीते समय में हमने देखा कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को किस तरीके से एनसीबी के दफ्तर में लंबे समय तक रखा गया था बता दें कि उनको ड्रग्स मामले में मुंबई के कार्डेलिया क्रूज शिप से शाम के वक्त पकड़ा गया था। इसके बाद करीब 25 दिन तक उन्हें आर्थर जेल में बिताने पड़े थे लेकिन अब वह जेल से छूट गए हैं और अब अपने घर वापस आ चुके हैं।

Aryan Khan interrogated close to 7 hours by Delhi NCB SIT team at Rapid Action Force camp in Mumbai | Entertainment News – India TV

इसी बीच जेल में 25 दिन काटना शाहरुख खान के बेटे के लिए काफी मुश्किल हो गया था। इन 25 दिनों में कई त्यौहार आए, ऐसे में गौरी खान का जन्मदिन भी सूना सूना बीत गया। गौरी खान का जन्मदिन और शाहरुख़ खान का जन्मदिन नहीं मनाया गया। हाल ही में आर्यन खान का जन्मदिन बीता है लेकिन आर्यन खान के इस जन्मदिन को भी नहीं मनाया गया। फिलहाल के लिए आर्यन खान शाहरुख खान के अलीबाग वाले बंगले पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

जेल से छूटने के बाद आर्यन खान को हर शुक्रवार के वक्त आर्थर जेल में हाजिरी लगाने के लिए जाना होता है। हाल में आर्यन खान अपने जन्मदिन पर आर्थर जेल गए थे। ड्रग्स मामले पर NCB के अधिकारियों ने उनसे करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। आर्यन खान को शाम के वक्त 4:45 पर बुलाया गया था। आर्यन खान के साथ NCB के दफ्तर उनके वकील भी पहुंचे थे। आर्यन खान अपने जन्मदिन के मौके पर पीले रंग की प्लेन टी-शर्ट, ब्लू जैकेट और कार्गो स्टाइल पैंट्स के साथ मुँह पर मास्क लगाकर पहुंचे थे।