मलाइका की छोटे बच्चे की तरह केयर करते नजर आए अर्जुन कपूर- हाथों में हाथ डालकर कर दिया ये काम

बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हैं। दोनों एक दूसरे की केयर करने और प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अर्जुन और मलाइका हाल ही में हाथों में हाथ डाले, कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की शादी में पहुंचे।मलाइका इस दौरान गोल्डन गाउन में ग्लैमरस लग रही थीं। जबकि इस मौके के लिए अर्जुन कपूर ने ट्रेडिशनल कुर्ता चुना था।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अर्जुन कपूर इस वीडियो में मीडिया के कैमरों और भीड़ से बचाते हुए बहुत सी सावधानी से मलाइका को कार तक पहुंचा रहे हैं।सबका ध्यान वीडियो के कैप्शन ने खींच जिसमें विरल भयानी ने लिखा- मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ शादी में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर अब लोग इसे लेकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि कब हो गई इनकी शादी, तो किसी ने कहा- पता नहीं ये शादी कब करेंगे।

बता दें कि कुणाल रावल के वेडिंग बैश में यह लव वर्ड्स झूम कर नाचे थे। मलाइका ने व्हाइट कलर के लहंगे में अपने हॉट मूव्स से सबको मदहोश कर दिया था। वहीं अर्जुन ने भी छैंया छैंया डांस में मलाइका का साथ देकर शाह रुख खान की कमी पूरी कर दी। दोनों ने मिलकर ऐसा डांस किया कि पूरी महफिल ही लूट ली। लोगों ने सोशल मीडिया पर मलाइका की अदाएं देखकर उनकी तुलना नोरा फतेही से कर दी।