Arjun Kapoor हुए कोरोना पॉजिटिव – Malaika की रिपोर्ट आनी बाकी

डेस्क : कोरोना वायरस का संक्रमण अब फिर से बढ़ने लगा है भारत में कोरोना वायरस के केस में इजाफा दर्ज किया गया है। हाल ही में दिल्ली के अंदर सबसे ज्यादा कोरोना के केस निकल कर सामने आए जिसके चलते राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट घोषित कर दिया गया। देश के प्रमुख शहर जैसे मुंबई कर्नाटक, गुजरता और तमिल नाडु में रोजाना Omicron के मामले देखने को मिले है।

Omicron Virus का खतरा अब बॉलीवुड को भी सताने लगा है। हाल ही में बॉलीवुड के यंग एक्टर अर्जुन कपूर एवं उनकी बहन को कोरोना हुआ है। इतना ही नहीं दोनों को अब अपने घर के भीतर ही क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है, जितने भी लोग उनसे टच में आए हैं सभी का टेस्ट करवाने की बात की जा रही है।

बीते दिनों हमने देखा कि क्रिसमस पर भारत में अनेकों लोग बाहर निकले और सब ने खूब शॉपिंग की। कई लोगों ने पार्टी करके जमकर क्रिसमस का लुत्फ़ उठाया जिसके चलते क्रिसमस पर मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर एवं अन्य बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियां भी पार्टी में शामिल हुई। इतना ही नहीं क्रिसमस से पहले करीना कपूर भी कोरोना से ग्रसित हो गई थी जिसके चलते उनको क्वारंटाइन किया गया था। फिलहाल तो उनकी तबीयत अभी सही होती नजर आ रही है।

इतना ही नहीं टीवी जगत के भी लोग करोना की चपेट में आ गए हैं, बता दें कि Omicron virus ने कारन बुलानी और रिया कपूर को भी अपने वाश में कर लिया है। कोरोना के मामलों को लेकर सभी राज्य सरकारे सतर्क हो गई हैं। बॉलीवुड जगत के यंग स्टार अर्जुन कपूर साल 2020 में भी करोना ग्रस्त हो गए थे। ऐसे में अब दोबारा से उनको कोरोना ने जकड़ लिया है।