Arjun Kapoor अपनी लेडी लव Malaika Arora को ले गए पेरिस, साथ में किया बर्थडे पर रोमांस- खिलाया केक

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपना जन्मदिन अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ ‘सिटी ऑफ लव’ पेरिस में सेलिब्रेट कर रहे हैं। 26 जून कपूर का बर्थडे होता है और इस खास मौके को वह मलाइका के साथ यादगार बना रहे हैं। लव बर्ड्स ने पेरिस वैकेशन से तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को ख़ास ट्रीट दिया है।

तस्वीरें काफी रोमांटिक हैं। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बीच प्यार और रोमांटिक बांड देखने को मिल सकता है। दोनों के बीच काफ़ी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड है। मलाइका और अर्जुन की केमिस्ट्री गजब की है। उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। आप देख सकते हैं एक तस्वीर में अर्जुन कपूर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं मलाइका उनके पीछे स्माइल कर रही हैं।

ओलिव ग्रीन कलर की इस टीशर्ट में अर्जुन कपूर काफी कूल लग रहे हैं। वहीं व्हाइट अटायर और नो मेकअप लुक में भी मलाइका कहर ढा रही हैं। कपिल की खूबसूरत तस्वीरों के बैकग्राउंड में खड़े एफिल टावर ने फ़ोटो में और चार चांद लगा दिया है। फोटो के साथ अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा है, Eiffel good…I knew I would. वही मलाइका अपने बॉयफ्रेंड के बर्थडे को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ये वाकई में बी टाउन के पावर कपल में से एक है। दोनों की खूबसूरत सी तस्वीर है इस बात का सबूत है।