इस वजह से Arjun Kapoor कभी Malaika Arora के साथ, कैसा रिश्ता है नहीं बताते- जानिए वजह

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) के रिश्ते के चर्चे दूर दूर तक हैं।दोनों कई सालों से साथ है और इनका रिलेशनशिप अब जग जाहिर हो चुका है। अर्जुन कपूर ने इस बारे में पब्लिकली बात की है।अर्जुन और मलाइका की उम्र में काफी फासला होने के बाद भी दोनों की केमिस्ट्री बड़ी ही शानदार है। यह कपल गोल्स देते नजर आते हैं।

दोनों पब्लिक इवेंट में एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आते हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर दोनों कई बार फोटोज भी साथ में शेयर करते रहते हैं।अब एक्ट्रेस भी अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातें करती हुईं नज़र आती हैं। एक बार फिर से एक्टर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है।दरअसल अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्हें आखिर क्यों पब्लिक में मलाइका संग अपने रिश्ते को नाम देना ज़रूरी लगा।

उन्होंने कहा कि जहां तक पर्सनल लाइफ की बात है अफवाहें उड़ती है और लोग आकर के बारे में काफी बातें बनाते हैं। कुछ भी लिख देते हैं, बात करते हैं और कहते हैं। ऐसे में आपके अंदर कुछ अजीब से इमोशंस भी आ जाते हैं, जिसके बाद रिलेशनशिप या एक दूसरे के प्रति फीलिंग छिछोरी सी लगने लगती है। अगर आपके अंदर रिश्ते को बनाए रखने की भूख है तो अच्छा है कि आप उसे इज्जत दे और बाहर आकर बताए। कहे कि हमारी बाउंड्री हैं, हम साथ हैं।ट्रोलिंग को लेकर अर्जुन कपूर ने कहा कि लोगों की भारत में एक राय होती है क्योंकि उन्हें दूसरे के लिए राए रखना पसंद होता है।

भारत में गॉसिप करना हमें बेहद पसंद होता है। हम सभी जनानी बन जाते हैं। हम जो बात करते हैं उसमें होता है कि ये दोनों शादी कब करेंगे,दोनों साथ अच्छे लगते हैं,आपको लगता है क्या ज्यादा दिन तक इनका रिश्ता चलेगा, देखो वह कैसे देख रहा है।बता दें कि एक्टर को कोई फर्क नहीं पड़ता कि मलाइका और उनके रिलेशनशिप के बारे में कौन क्या सोच रहा है। साथ में दोनों बेहद खुश है और शादी को लेकर अभी कोई प्लानिंग नहीं कर रहे हैं।