Arjun Kapoor करने जा रही हैं अपने से 18 साल बड़ी Malaika Arora से शादी – जानिए शादी की डेट

डेस्क : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को सभी से छुपाया, लेकिन सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके ऑफिशियल दोनों ने बताया कि वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस कपल की खास बात यह है कि हर समय यह एक दूसरे का सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं।

हर मुसीबत में दूसरे के लिए खड़े हुए हैं। खबर आ रही है कि मल्लिका अर्जुन और बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड से पति-पत्नी बनने जा रहे हैं। जी हां, अब दोनों शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ रिपोर्ट के अनुसार इस साल सर्दी के मौसम में अर्जुन और मलाइका शादी के बंधन में बंध सकते हैं। नवंबर और दिसंबर में यह शादी कर सकते हैं। शादी मुंबई में ही होगी जहां इनके परिवार वाले और साथ में कुछ दोस्त मौजूद होंगे।

malaika arora model

खबर आ रही है कि शादी के दौरान मलाइका सिंपल साड़ी पहनेंगी और अर्जुन कुर्ता में नजर आएंगे। इसके अलावा वेडिंग पार्टी में दोनों वेस्टर्न लुक में नजर आएंगे। अर्जुन और मलाइका अपनी शादी धूमधाम से नहीं बल्कि बहुत सिंपल और कम लोगों की मौजूदगी नहीं करना चाहते हैं। शादी रजिस्टर्ड करने के बाद दोनों वेडिंग पार्टी दे सकते हैं। इस पार्टी में उनके कुछ खास दोस्त और फैमिली मेंबर ही शामिल होंगे। इस शादी में कपूर परिवार, मलाइका की फैमिली और उनकी खास दोस्त करीना कपूर भी शामिल हो सकती है।

image

अर्जुन कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि हमारे रिश्ते की सबसे खास बात यह है कि हम हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े होते हैं। हमारे रिश्ते को लेकर जब भी नेगेटिव कमेंट किए गए हैं, हमने एक दूसरे का साथ दिया है। मलाइका को काफी कुछ झेलना पड़ता है लेकिन फिर भी वह बड़े शांति से हमें संभालती हैं। मुझे भी और हमारे रिश्ते को भी। हमें इस बात का गर्व होता है कि हम अपने रिश्ते के जरिए समाज की फेक सोच को उखाड़ फेंकने की कोशिश करते हैं जिनमें उम्र को देखा जाता है। हमारे बाद अब कई लोग अपने रिश्ते पर धीरे-धीरे स्टैंड लेने लगे हैं।

malaika and arjun