Arijit Singh ने खोला मुफ्त इंग्लिश क्लासेस, अब गरीब बच्चें Free में सीखेंगे इंग्लिश, जानिए –

न्यूज डेस्क : अपने सादगी के लिए लोगों के दिल में बसने वाले मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह एक कॉलेज में बच्चों से मिलते दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा। वीडियो में अरिजीत सिंह एक कॉलेज में हमेशा की तरह साधारण व्यक्ति की तरह सब से मिलते नजर आए। वहीं अब अरिजीत सिंह गरीब बच्चों के लिए इंग्लिश की कोचिंग क्लासेस खोलने जा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अजीत सिंह की आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

बच्चों के लिए मुफ्त होगी इंग्लिश क्लासेस : मशहूर गायक अरिजीत सिंह पश्चिम बंगाल में स्थित मुर्शिदाबाद में बच्चों के लिए फ्री इंग्लिश क्लासेस चलाएंगे। बीते दिनों अरिजीत सिंह एक नर्सिंग कॉलेज का विजिट किए थे जहां बच्चों को मुफ्त इंग्लिश क्लासेस देने की बात रखी। इस बारे में जियागंज अमित गंज के चेयरमैन रहे शंकर मंडल ने कही।

कॉलेज वाले नहीं लेंगे कोचिंग का किराया : शंकर मंडल ने बताया कि अरिजीत सिंह कोचिंग खोलना चाहते हैं। अजीत सिंह के द्वारा खोले गए इस इंग्लिश क्लासेस में आस-पड़ोस के बच्चे इंग्लिश सीखने आएंगे। और यह इंग्लिश क्लासेस उन बच्चों के लिए बिल्कुल मुफ्त रहने वाला है। ऐसे में अरिजीत सिंह ने स्कूल से आठ- नौ कमरों की मांग की है। जिसके लिए कॉलेज किराया नहीं लेगा।

ये रहा टाइम- टेबल : बता दें कि कॉलेज ने अरिजीत सिंह की ओर से चलाए जाने वाले कोचिंग क्लासेस के लिए 9 कमरों की व्यवस्था कर दी है। इसके अलावा कोचिंग के लिए एक ऑफिस रूम और टॉयलेट्स की भी व्यवस्था है। इन व्यवस्थाओं को देखने के लिए अजीत कॉलेज गए थे। शंकर मंडल ने बताया कि इन कमरे में 500-600 बच्चे पढ़ सकते हैं। कोचिंग की टाइम-टेबल की बात करें तो सुबह 6:00 से 9:00 बजे और शाम 5:00 से 8:00 बजे तक चलनी है। बता दें कि अजीत सिंह को जियागंज के राजा विजय सिंह विद्या मंदिर स्कूल का अध्यक्ष नामित किया गया था, इस स्कूल से अंतरिक्ष नेम बाल्मीकि पढ़ाई की है।