Arbaaz Khan ने अपनी सौतेली माँ Helen को लेकर कह दी बड़ी बात, सुनकर नहीं होगा यकीन..

2 Min Read

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान (Salman Khan) का परिवार एक ऐसा परिवार है जहां हर तरफ खुशी और सबका साथ देखने को मिलता है। उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) के दो बीवियां होने के बाद भी उनके घर में मनमुटाव नहीं है। यह ऐसा परिवार है जो हर त्योहार और पर्व पर हमेशा एक साथ दिखाई देता है।

इसके साथ ही दो बीवियां होने के बाद भी इस घर में कभी लड़ाई झगड़ा नहीं होता। लेकिन अब सलीम खान के बेटे और सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने अपनी सौतेली मां हेलेन को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। अरबाज खान ने अपने और अपनी मां के रिश्ते के बारे में बात की है जिसके बारे में जानकर आप सभी हैरान रह जायेंगे।

अरबाज ने बताया माँ का सच

सलीम खान ने अपनी पहली बीवी सलमा के होते हुए बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेलेन (Helen) से शादी कर ली थी। जबकि उन्होंने अपनी पहली बीवी को तलाक भी नहीं दिया था। लेकिन दूसरी बीवी आने के बाद सलमा और हेलेन दोनों ही साथ में बड़े प्यार से रहती हैं। इन दोनों में आज तक सौतन होने के बाद भी लड़ाई झगड़ा देखने को नहीं मिला है।

अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने इंटरव्यू में बताया कि, ‘हमारे पिता ने हमें कभी भी हेलन आंटी को हम पर नहीं थोपा है। उन्हें पता है कि बच्चों के लिए माँ जरूरी है। हेलेन आंटी ने कभी भी हमें अपनी माँ से अलग करने की कोशिश नहीं की। वे अपनी जिंदगी में किसी के आने से खुश थी। वह जानती थी कि उनका परिवार है, पत्नी है, बच्चे है और वे इस सब में कोई छेड़छाड़ नहीं करेगी।’

अर्पिता को लिया है गोद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलीम खान और सलमा के चार बच्चे है। जिनमें अरबाज खान, सलमान खान, सोहेल खान और अलवीरा खान है। जबकि सलीम खान और हेलन ने अर्पिता खान को गोद लिया है।

Share This Article
Follow:
दुर्गा प्रताप पिछले 1 सालों से बतौर Editor में के रूप में thebegusarai.in से जुड़े। इन्हें बिजनेस, ऑटोमोबाइल्स और खेल जगत से जुड़ी खबरे को गहराई से लिखने में काफी दिलचस्पी है। पिछले 5 साल से वह कई समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार योगदान देते रहे हैं। दुर्गा ने MDSU से BCA की पढ़ाई पूरी की है।
Exit mobile version