Anupam Kher का फूटा गुस्सा! The Kashmir Files को भड़काऊ बताने पर शेयर कर डाला असली विडियो- देखें

डेस्क : संध्या कश्मीर पास बॉक्स ऑफिस पर बेधड़क धूम मचा रही है। आए दिन यह फिल्म कोई ना कोई रिकॉर्ड तोड़ रही है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स दो हफ्ते बाद भी कई जगहों पर हाउसफुल जा रही है। फिल्म की जहां एक तरफ कुछ लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा का नाम दे रहे है।

बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ने भी फिल्म के खिलाफ आवाज उठाई है। जिनमें आदिल हुसैन, प्रकाश राज सहित कई सेलेब्स ने इस फिल्म को भड़काऊ कहा है। इसी बीच फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अनुपम खेर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने फिल्म को भड़काऊ बताने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है। अनुपम खेर ने ट्विटर पर कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की निर्मम हत्या से जुड़ा एक न्यूज़ क्लिप शेयर किया है।

जिसमें कश्मीरी हिंदुओं की हत्या से जुड़े आतंकियों का सच बताने की कोशिश की गई है। इस विडियो को देखने के लिए वाकई में काफ़ी हिम्मत चाहिए। अनुपम खेर के बात रखने के तरीके से यह साफ़ पता चलता है कि वह फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों से कितने खफा हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जो जो बेगैरत लोग कश्मीरी हिंदुओं के कत्लेआम पर टिप्पणी कर रहे हैं या #the Kashmir files को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं वो @AP का यह वीडियो देखें।

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1506617854023860226?

आतंकियों ने जब 24 मासूमों को बेरहमी से मार डाला। माफ़ी मांगे इनसे, पश्चाताप करें, घावों को भरने की कोशिश करें उन्हें कुरेदने की नहीं। अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती की यह फिल्म 12 दिनों में 190 करोड़ की कमाई कर ली। बुधवार को 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की ओर इसी के साथ विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 200 करोड़ की हो चुकी है। बता दें कि फिल्म में विवेक अग्निहोत्री की पत्नि पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और भाषा सुलंबी ने भी अहम रोल निभाए हैं।