डेस्क: इन दिनों बॉलीवुड से किसी की शादी की खबर नही आ रही थी। ऐसे में बॉलीवुड के फैंस के लिए एक शानदार खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की दूसरी बेटी रिया कपूर (Riya Kapoor) की 14 अगस्त यानी आज शादी है। रिया कपूर (Riya Kapoor) एक फ़िल्म निर्माता हैं जिसने ‘आयशा’, ‘खूबसूरत’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फ़िलों को।बनाया है।
बतादें कि रिया कपूर की शादी उनके बॉयफ्रेंड (Boyfriend) कारण बुलानी से होने वाली हैं। सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और कारण बुलानी बीते 10 साल से अधिक से रिलेशनशिप में थे। दोनों का प्यार शोशल मीडिया पर अक्सर झलक जाता था। ये ओर बात है कि दोनों ने अपने रिलेशन को मीडिया को नहीं बताया हो लेकिन दोनों लवबर्डस (love Birds) बहुतो बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोमांटिक्स तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करता रहा हैं। और कई दफा सोशल मीडिया पर खुलकर एक- दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार भी करते नज़र आ चुके हैं। आज दोनों ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिया कपूर और कारण बुलानी का विवाह समाहरोह तीन दिन तक चलने वाली है। यह शादी अनिल कपूर के जुहू वाले बंगले पर ही होने जा रही है। शादी में सिर्फ कपूर परिवार, रिया और कारण बुलानी के बेहद खास दोस्तों की ही शामिल होने कि संभावना है।