डेस्क : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ना केवल देश में बल्कि विदेश में भी अपने झंडे गाड़ रही है। आज वह एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है। बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में देने के अलावा हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने परचम लहरा रही हैं। अगर हम उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो हम सभी जानते हैं कि उन्होंने अमेरिकी पॉप स्टार सिंगर निक जोनस के साथ शादी की है।
बीते कुछ दिनों पहले उन्होंने सरोगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया है। प्रियंका और निक की बेटी का नाम मालती मैरी निक जोनस चोपड़ा है। माता-पिता बनने के बाद दोनों अपने पैरंटहुड को काफी इंजॉय कर रहे हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर वह अपनी बेटी के बारे में बातचीत करते हुए नजर आते हैं। कपिल के इंटरव्यू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी बेटी के बारे में बातचीत करते दिख रहे हैं। निक जोनास ने कहा है कि वे और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के आने से खुद को भाग्यशाली मानते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके माता-पिता भी अपनी पोती के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक शो के दौरान जब निक जोनास से सवाल किया गया कि बेटी के आने के बाद उनके जिंदगी में कितना बदलाव हुआ है? तब उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी अब काफी ज्यादा खूबसूरत हो गई है। वह के फैमिली के लिए एक तोहफा है। आगे उन्होंने बताया कि अब उनका परिवार बड़ा हो गया है। उनके माता-पिता और एक नहीं बल्कि चार बेटियों के दादा दादी बन गए हैं। निक ने कहा कि इस जनरेशन में उनके घर में बेटियां ही हैं। आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। प्रियंका चोपड़ा ने खुद इसकी जानकारी मदर्स डे के दिन सोशल मीडिया के जरिए दी थी। जन्म के 3 महीने बाद तक उनकी बेटी आईसीयू में रही थी। हालांकि, अब वह पूरी तरह फिट है।