ये हैं सुनील शेट्टी की खूबसूरत पत्नी माना शेट्टी, जो पति के साथ मिलकर चलाती हैं करोड़ों का बिजनेस – लोग बुलाते हैं उनको “लेडी अम्बानी”

डेस्क : बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कलाकार सुनील शेट्टी के बारे में आप सभी लोग बखूबी जानते होंगे। फिल्मों से जुड़े उनके कई डायलॉग अभी तक लोगों की जुबान पर है। बता दें कि सुनील शेट्टी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1992 में बलवान नाम की फिल्म से की थी। उन्होंने बॉलीवुड जगत को एक के बाद एक धमाकेदार ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है।

सुनील शेट्टी ने समय-समय पर अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीता है। आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी के बारे में बताने वाले हैं, सुनील शेट्टी की पत्नी का नाम माना शेट्टी है, जो पेशे से एक बिजनेसवुमैन हैं। सुनील शेट्टी की बीवी इतनी सुंदर है कि वह कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ देती हैं।

माना शेट्टी एक बिजनेस वुमन है। यदि कभी अमीर पत्नियों की लिस्ट बनाई जाए तो उसमें माना शेट्टी का नाम जरूर आएगा। उनके पास भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों जितना धन है। वो पति के साथ मिलकर चलाती हैं उनका करोड़ों का बिजनेस

माना शेट्टी का लाइफ़स्टाइल्स अव्वल दर्जे का है। उनको लेडी अंबानी भी कहा जाता है। उनकी कई फर्म्स हैं, साथ ही उनका रियल एस्टेट का बिजनेस है। सुनील शेट्टी से ज्यादा कमाई उनकी पत्नी माना शेट्टी करती हैं।

माना शेट्टी का चेहरा उनकी बेटी आथिया शेट्टी से मिलता है। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की शादी 1991 में हुई थी, ऐसे में सुनील शेट्टी और मना शेट्टी के दो बच्चे हैं, जिसमें एक का नाम आतिया शेट्टी है और दूसरे का नाम अहान शेट्टी है।

सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की तस्वीर बेहद ही खूबसूरत नजर आती है। ऐसे में यह दोनों बॉलीवुड की खुश और संतुष्ट जोड़ियों में से एक है। सुनील शेट्टी ने खुद बॉलीवुड इंडस्ट्री से बाहर जाकर अपने लिए जीवन साथी चुना है, फिलहाल उनकी जिंदगी बिना किसी अड़चन और रुकावट के निरंतर आगे की ओर बढ़ रही है। बढ़ती हुई उम्र में सुनील शेट्टी ने गजब की काया विकसित की है। सुनील शेट्टी कई जवान लोगों को बॉडी के मामले में आज भी पछाड़ देते हैं।