डेस्क : बॉलीवुड की कुछ जोड़ी हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। इनमें से रणबीर कपूर और आलिया की जोड़ी भी शामिल है। पिछले साल भी यह बात चली थी कि जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बनने वाले हैं लेकिन ऐसा होता हुआ कहीं भी दिखाई नहीं दिया था क्यूंकि दोनों ने कहा था कि कोरोना काल के बाद हम ऐसा नहीं कर सकते।
ऐसे में आलिया के चाहने वालों ने इस साल उम्मीद लगा दी है कि साल के दिसंबर में रणवीर और आलिया की शादी हो जाएगी। यह बातें खुद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कही है। रणबीर कपूर को संजू स्टार भी कहा जाता है क्योंकि वह संजय दत्त की बायोग्राफी में काम कर चुके हैं, जिसके बाद उनकी खूब प्रशंसा हुई थी।
दोनों एक्टर और एक्ट्रेस एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। फिलहाल के लिए दोनों ने इस बात को अभी तक नहीं कबूला है कि दोनों जल्द शादी करेंगे लेकिन दोनों की नज़दीकियां इस वक्त यही बयां कर रही है। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से पहले दोनों को कई बार एक साथ घर पर स्पॉट किया गया था इतना ही नहीं आलिया भट्ट कई बार रात में होटल के बाहर भी देखि गई थी, उस वक्त रणबीर कपूर भी उनके साथ थे।
कई दफे रणबीर और आलिया वीकेंड्स पर एक साथ दिखे हैं। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि ऋषि कपूर का देहांत कैंसर के कारण हुआ था और उस वक्त आलिया भट्ट, कपूर परिवार की बहू बनने के लिए तैयार थी। इतने ही नहीं आलिया भट्ट से पहले रणबीर कपूर दो और एक्ट्रेस के साथ अपना अफेयर चला चुके हैं, जिसमें सबसे पहले कैटरीना कैफ का नाम आता है और दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण शामिल है।
आने वाले समय में ब्रह्मास्त्र नाम की फिल्म में दोनों साथ देखने वाले हैं। रणबीर और आलिया के फैंस को ब्रह्मास्त्र फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का डेट और टीज़र जल्द ही आप लोगों के सामने आ जाएगा।