डेस्क : बॉलीवुड की cute एक्ट्रेस Alia bhatt शादी करने जा रही हैं। वह 2017 से बॉलीवुड के कूल अभिनेताओं में से एक रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। अब इस जोड़े ने शादी करने का फैसला किया है। इस शादी को लेकर media और social media पर कई जानकारियां सामने आ रही हैं। पहले शादी की तारीखों को लेकर संशय था
लेकिन हाल ही में करीबी सूत्रों ने तारीख की पुष्टि कर दी है। आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के बाद आलिया हमेशा के लिए कपूर खानदान का हिस्सा रहेंगी।बॉलीवुड में जब कपूर परिवार की बात की जाती है तो एक ऐसे परिवार की बात की जाती है जिसकी चार पीढ़ियां इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं और अभी भी कर रहे है.इस शादी के बाद आलिया के कपूर परिवार से काफी रिश्ते भी बदल जाएंगे।
आइए जानते हैं रणबीर के साथ सात फेरे पूरे करने के बाद आलिया कपूर खानदान में कैसी दिखेंगी।नीतू कपूर- रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर इस शादी को लेकर काफी excited हैं. वह पहले से ही आलिया के साथ एक special bond शेयर करती हैं। शादी के बाद नीतू कपूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की सास और आलिया कपूर खानदान की नई बहू बनेंगी।
रिद्धिमा कपूर – आलिया का रणबीर के परिवार से खास लगाव है। वह रणबीर की बहन Ridhima kapoor के भी काफी करीब हैं। जब आलिया रणबीर के साथ शादी करेगी, रिद्धिमा कपूर रिश्ते में आलिया की ननद होगी और आलिया रिद्धिमा कपूर की भाभी बनेगी।रिद्धिमा कपूर की बेटी और क्समारा साहनी के साथ आलिया की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.आलिया पहले ही पूरे कपूर परिवार के साथ घुलमिल चुकी हैं। शादी के बाद आलिया रिश्ते में समारा की मामी भी बनेगी।
करीना कपूर और करिश्मा कपूर – बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर रणबीर के रिश्ते में चचेरी बहन लगती हैं। ऐसे में आलिया भट्ट करिश्मा और करीना की भाभी बनेंगी। वैसे करीना और आलिया पहले से ही एक दूसरे के साथ अच्छी bonding शेयर करते हैं। वहीं आलिया कई खास मौकों पर करिश्मा के साथ भी नजर आ चुकी हैं.
तैमूर अली खान और जेह अली खान – Bollywood के सबसे फेमस kids तैमूर अली खान और नन्हे जेह का भी आलिया भट्ट के साथ रिश्ता होगा। रणबीर मामा की शादी होते ही तैमूर और जेह को आलिया भट्ट के रूप में नई मामी मिल जाएगी।
अरमान और अदर जैन – एक रिश्ते में अरमान और आधार रणबीर कपूर के चचेरे भाई हैं। ऐसे में आलिया भट्ट इन दोनों की भी भाभी होंगी। आलिया कई फैमिली फोटोज में अदर और अरमान के साथ भी नजर आ चुकी हैं।