डेस्क : दिवाली पर कई बॉलीवुड जोड़ियों को एक साथ स्पॉट किया गया। ऐसे में बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की है। लोग दोनों को एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं। दीपावली के अवसर पर दोनों एक साथ नजर आए, दोनों ने बाहों में बाहें डाल कर तस्वीरें भी खिंचवाई।
इन तस्वीरों में उन्हें साथ देखा जा सकता है। दोनों काफी रोमांटिक मूड में है, बता दे की रणबीर और आलिया के चाहने वाले दोनों की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। रणबीर और आलिया ने इस बार की दिवाली एक साथ मनाई है। दोनों ही तस्वीरों में बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर ने कुर्ता पजामा पहना है। तो वही आलिया भट्ट भी दिवाली की नीली साड़ी वाली ड्रेस में बेहद ही प्यारी लग रही है।
दिवाली के अवसर पर दोनों की यह वायरल तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं, बता दें कि इनकी तस्वीर पर कई लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दोनों ने साथ मिलकर नार्थ मुंबई के काली मंदिर में माता का पूजन किया। पूजा करते वक्त उन्होंने कई तस्वीरें क्लिक करवाई, जो इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
आलिया और रणबीर की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जब से दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सामने आई है तब से लोगों दोनों की शादी की बातें कर रहे हैं। हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर दोनों कब शादी करेंगे। फिलहाल के लिए दोनों ने इस बात पर कोई भी अधिकारी घोषणा नहीं की है, लेकिन जल्द ही दोनों की शादी की खुशखबरी मिल सकती है।