डेस्क : बॉलिवुड फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर एक ऐसे इंसान हैं जिन्हें पूरी इंडस्ट्री की गॉसिप की जानकारी होती है। उनके पास कई ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप भी है, जिनमें करीना कपूर मलाइका अरोड़ा आदि से जुड़े हुए हैं। इसका जिक्र वह खुद कई बार कर चुके हैं। इनकी मोबाइल में एक ऐसा भी व्हाट्सएप ग्रुप है जो बेहद कॉन्फिडेंशियल है। इस ग्रुप में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने ऐड होने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे ऐड नहीं हो सके।
इसका करण एक शख्स और ख़ास वजह है। करण जौहर ने खुद ही इसका खुलासा किया।हाल ही में एक चिटचैट सेशन के दौरान करण जौहर ने अपने इस व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस व्हाट्सएप ग्रुप का नाम A list हैं। जेनिस सीक्वेरा के साथ यूट्यूब इंटरव्यू में करण ने बताया कि इस ग्रुप का नाम के लिस्ट ग्रुप है, जिसमें A अल्फाबेट वाले लोग ऐड हैं। अमृता जो प्रोडक्शन डिजाइनर है… अयान मुखर्जी है। हम लोग इस ग्रुप में फिल्मों के ट्रेलर का एनालिसिस करते हैं। इस ग्रुप का मैसेज कोई इधर उधर फॉरवर्ड नहीं करता है।
इस ग्रुप में फिल्म 2 स्टेट्स के डायरेक्टर अभिषेक वर्मा फिल्म का ट्रेलर डालते हैं। जिसके बाद ग्रुप के लोग अपना फैसला सुनाते हैं। करण जौहर ने कहा कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इस ग्रुप में ऐड होने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें हमने ऐड नहीं किया। अयान मुखर्जी ने इन दोनों को ऐड करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई फिल्म स्टार इस ग्रुप में ऐड नहीं होगा। क्योंकि उनकी फिल्मों पर हमारे रिव्यूज होते हैं जो कई बार बड़े मजाकिया भी होते हैं। बता दें कि आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी बहुत अच्छे दोस्त हैं। जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट नजर आने वाली है। फिलहाल आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शुटिंग के लिए राजस्थान निकल चुकी है। इधर रणवीर भी अपने काम में व्यस्त हो गए हैं।