अक्षय कुमार की मां का निधन- गम में डूबे एक्टर ने ट्वीट कर लिखी यह भावुक पोस्ट – माँ के लिए कहे ये शब्द

डेस्क : इस वक्त बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की माताजी ने सुबह ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अक्षय कुमार अपनी मां के जाने के बाद से काफी परेशान हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा कि वह मेरी कोर थी। आज मैं असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया चुपचाप इस दुनिया को छोड़ कर चली गई। अब मेरी मां वापस मेरे पिता के पास दूसरी दुनिया में जा चुकी है।

मेरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हमारा परिवार इस वक्त दुख झेल रहा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि मेरी मां की आत्मा को शांति मिले -ओम शांति। 3 सितंबर को अरुणा भाटिया को मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वह आईसीयू में भर्ती थीं और उनकी हालत काफी नाजुक थीं। आज सुबह 9:35 पर अक्षय कुमार की माँ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

अक्षय कुमार के माताजी की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। जब अक्षय कुमार को यह पता चला कि उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई है तो वह लंदन में शूटिंग छोड़कर भारत लौट आए। जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो कई लोगों ने उनको घेर कर सेल्फी लेनी चाहि। लेकिन उस वक्त अक्षय कुमार परेशान थे, जिसके चलते उन्हें किसी भी फैन को इंटरटेन नहीं किया और वह सीधा अपनी मां से मिलने पहुंच गए। फिलहाल अक्षय कुमार के माता-पिता इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अक्षय कुमार के लिए इन हालातों से निपटना मुश्किल हो गया है।