डेस्क : केआरके अपने विवादित बयानों के चलते फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं, बता दें कि इस बार उन्होंने मनोज वाजपेई से पंगा ले लिया है। ऐसे में मनोज बाजपेई ने उनके खिलाफ इंदौर के कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है। KRK रोज ही किसी न किसी बॉलीवुड हस्ती के ऊपर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में वह सलमान खान की फिल्म राधे के ऊपर टिप्पणी करते नजर आए थे, जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब वह मनोज बाजपेई को लेकर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।
मनोज बाजपाई ने KRK द्वारा कही गई बातों पर आपत्ति जताई है। जिसके चलते KRK को कोर्ट में पेश होना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि केआरके ने मनोज वाजपेई को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने मनोज बाजपेई से जुड़ी कई अपमानजनक बातें लिखी हैं, इन बातों की वजह से मनोज को कई लोगों के आगे शर्मसार होना पड़ा है। यह जानकारी मनोज बाजपाई के वकील परेश जोशी द्वारा दी गई है। मनोज बाजपाई के वकील का कहना है कि केआरके के खिलाफ धारा 500 लगाई गई है जिसके तहत उनके ऊपर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
मनोज के वकील का साफ़ कहना है की कमाल आर खान की वजह से मनोज बाजपेई की छवि जनता के आगे खराब हो रही है। ऐसे में यह ट्वीट 26 जुलाई को किया गया था। 26 जुलाई के इस अपमान जनक ट्वीट की वजह से लोगों में मनोज बाजपेई को लेकर गलत धारणा बन गई है। मनोज बाजपेई की फिल्म फैमिली मैन 2 के किरदार पर कमाल राशिद खान ने अजीबोगरीब आरोप लगाए थे, जिसके चलते मनोज बाजपेई ने सोच लिया था कि वह KRK को सबक सिखा कर रहेंगे। ऐसे में उन्होंने KRK के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल कमाल राशिद खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया इस मामले पर नहीं आई है। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे पर विवादित टिप्पणी की थी। ऐसे में उनको कोर्ट की तरफ से मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।