पति राज कुंद्रा की उलझनों के बाद शिल्पा शेट्टी ने सिर्फ़ इस शर्त पर की सुपर डांसर शो में वापसी

डेस्क : जब से बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर शो पर वापस आई है तब से लोग उनके बारे में चर्चा करते नजर आ रहे हैं, बता दें कि शिल्पा शेट्टी के शो में आते ही सुपर डांसर शो की टीआरपी बढ़ गई है। ऐसे में जब शिल्पा शेट्टी सुपरडांसर शो में आने वाली थी तो किसी को यकीन नहीं हुआ था। उनको शो पर देखते ही कई लोगों के होश उड़ गए थ

जब शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर शो पर वापस आने वाली थी तो उन्होंने शो के मेकर्स से एक गुजारिश की थी। उन्होंने कहा था कि जब वह शो पर आएंगी तो उनसे किसी भी प्रकार का कोई कंट्रोवर्शियल सवाल नहीं पुछा जाएगा। बता दें की यह कंट्रोवर्शियल सवाल उनके पति राज कुंद्रा के पोर्न फिल्म बनाने से जुड़ा है। इस वक्त राज कुंद्रा पोर्न फिल्म बनाने और उनको अवैध तरीके से प्रसारित करने के चलते जेल में बंद हैं।

दूसरी तरफ शिल्पा शेट्टी पूरी तरीके से अपने काम पर लौट गई है। जब से वह सुपर डांसर-4 को जज कर रही है तब से शो की टीआरपी बढ़ गई है। जब शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर शो के सेट पर आई तो उनको काफी लोगों ने पसंद किया। सभी उनको देखकर खुश हो गए थे, सुपर डांसर के मेकर्स का कहना था कि शिल्पा शेट्टी में बहुत हिम्मत है। इतनी कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने शो का साथ नहीं छोड़ा जिसके चलते लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इन दिनों शिल्पा शेट्टी इंस्टाग्राम पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े पहलु शेयर करती नजर आ रही हैं।