Aditya Pancholi का रहा है विवादों से गहरा नाता, कंगना के आलावा अब नौकरानी से भी बलात्कार का आरोप

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली विवादों के चलते अक्सर ही चर्चा में बने रहे हैं। उनके ऊपर एक बार फिर से फ़िल्म निर्माता सैम फर्नांडिस ने होटल में गाली – गलौज करने व मारपीट का आरोप लगाया है। आदित्य हमेशा झगड़े,धमकाने और विवादास्पद बयान आदि जैसे गलत कारणों के चलते ही सुर्खियों में बने रहते हैं। आज हम उनसे जुड़े कुछ ऐसे ही चर्चित विवादों के बारे में बात करने जा रहे हैं।

जिस समय बॉलीवुड की क्वीन और अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत इंडस्ट्री में अपना कैरियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं, तब उनके और आदित्य के कथित तौर पर रिश्ते में होने की खबरें सामने आई थीं। यह मामला तब एक बार फिर से तूल पकड़ा, जब कंगना ने आदित्य के उनके सिर पर मारकर उनका शारीरिक शोषण करने की बात का खुलासा किया था। इसके बाद आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत के खिलाफ़ एफआईआर भी दर्ज कराए थे।

साल 2015 में जुहू के एक पब बाउंसर के साथ कथित तौर पर आदित्य के ऊपर मारपीट का आरोप लगा था। बताया जाता है कि आदित्य पंचोली उस समय नशे में धुत थे। यह विवाद पब में उनके पसंद के गाने को बजवाने के चलते हुआ था। जिसके बाद पंचोली को आपराधिक धमकी, सार्वजनिक उपद्रव, शांति भंग और हमले के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं अपने बॉलीवुड डेब्यू से ठीक पहले आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर दिवंगत अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। गौरतलब हो कि जिया खान और आदित्य पंचोली एक दूसरे को डेट कर रहे थे। तब आदित्य पंचोली से मीडिया के सवाल करने पर आदित्य ने गुस्सा दिखा कर एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की और दरवाजा बंद कर दिया। तब उस महिला पत्रकार को चोटें भी आईं थी।

बता दें कि साल 2013 में आदित्य पंचोली पर अपने पड़ोसी के साथ लड़ाई और मारपीट करने का आरोप भी लगा था। इसकी वजह पड़ोसी के घर पर हो रहे कंस्ट्रक्शन का काम था। इस घटना के सुबूत के तौर पर जब सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया। तब अभिनेता को उस व्यक्ति के कॉलर को पकड़कर मारते हुए पाया गया था।

मालूम हो कि एक समय आदित्य पंचोली पूजा बेदी को डेट कर रहे थे। तब उनके आदित्य पर एक 15 साल की नौकरानी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था। आदित्य ने बार-बार यह दावा किया कि यह सहमति से किया गया सेक्स था, लेकिन फिर बाद में उन्हें दोषी साबित कर दिया गया। आरोप के सही साबित हो जाने के बाद पूजा ने उनसे अपना रिश्ता तोड़ लिया था।