बॉलीवुड जगत के 5 ऐसे अभिनेता जिन्होंने फ़िल्म इंडस्ट्री के बाहर शादी की – नंबर 3 वाली जोड़ी अभी भी चर्चा में

डेस्क : आप ऐसे लोगों को तो बखूबी जानते होंगे जिन्होंने बॉलीवुड सिनेमा के भीतर रहते हुए एक साथ शूटिंग की और उन्हें प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली, लेकिन ऐसे भी कई लोग हैं जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से बाहर जाकर शादी की है। आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जिन्होंने अपनी लीग से हटकर अलग कुछ किया।

विराट कोहली – अनुष्का शर्मा : विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों अलग-अलग जगह के सेलिब्रिटी हैं। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री से है तो विराट कोहली क्रिकेट जगत से हैं। दोनों की मुलाकात हेड एंड शोल्डर शैंपू ऐड के दौरान हुई थी। उनकी मुलाकात 2013 में हुई थी। ऐसे में 2017 में उन्होंने मिलकर इटली में शादी कर ली थी।

मीरा राजपूत – शाहिद कपूर : मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की जिंदगी बिल्कुल अलग थी। दोनों के परिवार ने 2014 में मिलकर यह फैसला लिया कि वह अपने बच्चों की शादी करवाएंगे। शाहिद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं यही सोच रहा था कि क्या हम एक दूसरे के साथ 15 मिनट भी रह पाएंगे, लेकिन जब दोनों मिले तो सात घंटे तक बात हुई और आज हम दोनों साथ हैं।

शिल्पा शेट्टी – राज कुंद्रा : शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का जीवन बिल्कुल अलग अलग था। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी एक परफ्यूम के प्रमोशन में मिले थे, राज ने खुद शिल्पा को बुलाया को इवेंट में बुलाया था। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की हीरोइन शिल्पा शेट्टी मार्केटिंग के मकसद से इवेंट में पहुंची थी, लेकिन उनको फिर राज कुंद्रा से प्यार हो गया और वह शादी के बंधन में बांध गए।

Shilpa Setty

श्रीराम नेने – माधुरी दीक्षित : श्रीराम नेने एक दिल के डॉक्टर है और माधुरी दीक्षित बॉलीवुड जगत की बेहतरीन कलाकारा हैं। बता दें कि माधुरी दीक्षित एक लंबे समय से भारत में रहते हुए कई ऊंचाइयां हासिल कर चुकी हैं। वह एक लम्बे समय के लिए अमेरिका चली गई थी और अमेरिका के लॉस एंजिल्स में उन्होंने 1999 में शादी कर ली थी। उन्होंने भारत आकर एक बहुत बड़ा रिसेप्शन भी दिया था।

प्रिया रुंचल – जॉन इब्राहिम : प्रिया रुंचल और जॉन इब्राहिम दोनों अलग-अलग फील्ड से हैं। दोनों की दोस्ती 2010 में हुई थी, प्रिया रुंचाल विदेशी बैंक निवेशक है। उनकी दोस्ती 4 साल तक चली। इसके बाद 2014 में उन्होंने लॉस एंजलिस में आगे जीवन साथ जीने के लिए शादी कर ली थी।