हनी सिंह के ऊपर पत्नी ने ‘कई महिलाओं के साथ यौन संबंध’ का लगाया आरोप – कोर्ट में मांगा 10 करोड़ रुपये का मुआवजा

डेस्क : पंजाबी गायक और अभिनेता यो यो हनी सिंह लगातार फंसते जा रहे हैं। उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला कोर्ट में दर्ज कराया है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम के तहत 10 करोड़ रुपये मुआवजे की भी मांग की है।

उन्होंने अपने आपको खेत का जानवर बताया है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने बताया कि उनके पति और उनके परिवार ने मिलकर शालिनी को एक बार से ज्यादा प्रताड़ित किया गया है। तलवार की उम्र 38 साल है और बीते कई साल से उनके ससुराल वाले उनको पीट रहे हैं। वह लम्बे समय से डरा हुआ महसूस कर रही हैं। वकील संदीप कपूर, अपूर्व पांडे और जी जी कश्यप की मदद से जो याचिका दायर की गई है। उसमें उन्होंने कहा की मानसिक उत्पीड़न से वह परेशान थी। दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी। उनकी पत्नी ने कहा की उनका ज़बर्दस्ती शोषण भी हुआ है।

तलवार ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अक्सर कई महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाते थे। अपनी शादी की अंगूठी भी नहीं पहनते थे। जब कभी शादी की तस्वीर इंटरनेट पर डालती थी तो वह उनको बेरहमी से मारते थे। शालिनी तलवार का कहना है की अदालत से घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत उनके खिलाफ आदेश जारी करने का अनुरोध किया। मुआवज़े के रूप में 10 करोड़ रूपए की भी मांग की गई है। इसी के साथ हर महीने 5 लाख रूपए मांगे हैं ताकि वह अपनी विधवा माँ पर निर्भर ना रह सकें।