बिहार में विश्व के सबसे महंगे आम की खेती- एक आम की कीमत है 21 हजार रुपए, CCTV से होती रखवाली

न्यूज डेस्क : कोई भी आदमी मार्केट में या फिर बगीचे में आम की कीमत 100-200 रुपए तो जरूर सुने होगे। लेकिन, क्या आपने एक आम की कीमत 21 हजार सुने है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना..यह सुनकर चौंकिए मत, लेकिन यह सच है। दुनिया का सबसे महंगा आम जापान के मियाजाकी प्रांत में मिलने वाला “ताईयो नो तामागो” (Taiyo no Tamago ) आम की खेती अब बिहार में भी होने लगी है। बता दें की पूर्णिया जिला में इस नस्ल का इकलौता पेड़ 25 साल से उपलब्ध है।

यह पेड़ दिवंगत पूर्व विधायक अजीत सरकार के घर पर उपलब्ध है। उनके दामाद विकास दास ने इस आम के पेड़ के बारे में बताया “करीब 30 साल पहले मेरे ससुर अजीत सरकार की बेटी रीमा सरकार को विदेश से आए एक शख्स ने तोहफे में दिया था। तब उन्हें इस आम के दुर्लभ होने की जानकारी नहीं थी। पर जब नेट पर सर्च किया तो इसकी जनकारी मिली। आम का रंग गहरा लाल होता है।

इंटरनेशनल मार्केट में इसका दाम करीब 2.70 लाख प्रति किलो है: बता दें कि इस दुर्लभ आम की कीमत शेयर मार्केट में बहुत ही ज्यादा है। दुनिया के बाजार में इसकी कीमत 2.70 लाख रुपये प्रति किलो है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में इस आम के उगाए जाने की बात कही जा रही है। इंटरनेशनल मार्केट में इस आम की कीमत 2.70 लाख रुपए किलो के करीब है। भारत में यह एक आम 21 हजार रुपये तक में खरीदा जा चुका है।

जानिए इस अनोखे आम की खासियत: विकास दास ने बताया ” आम की सुरक्षा के लिये हमने सीसीटीवी कैमरा और केयर टेकर रखा हुआ है। यह आम का कलर ही नहीं बल्कि इसका मंजर भी अलग किस्म का होता है। जब मंजर निकलता है तो यह सुनहरे रंग कलर का होता है। आम को जैसे-जैसे धूप मिलती है। यह गोल्डेन कलर का हो जाता है। आम में मिठास के साथ अनानास और नारियल का भी धीमा स्वाद आता है। इसकी गुठली और कलम बनाकर दूसरा पौधा तैयार करने का प्रयास हुआ। लेकिन दूसरा पौधा तैयार नहीं हो सका।