डेस्क : भाई- बहन का पवित्र पर्व रक्षा बंधन पर महिलाओं को बिहार सरकार की ओर से एक तोहफा दिया गया है। दरअसल बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने यह निर्देश जारी किया है कि दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया, और पटना में राखी बांधने जा रही महिलाओं को निशुल्क सुविधा दी जाए। राज्य पथ परिवहन निगम के तरफ से पटना में 125 सिटी बसों का परिचालन महिलाओं और युवतियों के लिए मुफ्त रहेगा। मालूम हो कि इसमें करीब 70 बसें सीएनजी और करीब 14 इलेक्ट्रिक बसें चलेगी। महिलाओं को यह सुबिधा सुबह 7 बजे से आज रात 8 बजे तक मिलेगी। इस दौरान बसों में महिलाओं को निशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी।
मासिक पास में भी महिलाओं को मिलेगी छूट सिटी बसों में यात्रा करने के लिए महिलाओं को पहले ही कुछ दिनों से सभी मासिक पास में विशेष छूट मिल रही है। बतादें कि इसके साथ ही सभी सिटी बसों में 65 प्रतिशत सीटें भी महिलाओं हेतु आरक्षित है। जिससे महिलाओं को प्रोत्साहन मिले, और वे सुरक्षित महसूस करें। साथी महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी सिटी बसों में कैमरे भी लगे हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन की दी बधाई सीएम नीतीश कुमार कुमार के द्वारा उनके बधाई संदेश में कहा गया है कि भाई-बहन के बीच प्यार और स्नेह का पवित्र त्योहार है। रक्षाबंधन के दिन सभी बहन अपने भाई की हाथों में रक्षा सूत्र बांध कर उसके बदले में अपने भाई आजीवन उनकी रक्षा व ख्याल रखने का बचन देते हैं। उन्होंने आगे कहा बिहार सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार राज्य की सभी को मां, बहन, बेटियों, की सुरक्षा एवं उनके सशक्तीकरण का संकल्प लेती है।