ससुराल में शौचालय न होने पर महिला ने दर्ज करा दी पुलिस में शिकायत

बिहार : लखीसराय में एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज करा दी शिकायत और शिकायत में उसने पुलिस को बताया की उसके ससुराल वालों के यहां शौचालय ही नहीं है। महिला का ससुराल स्थित है अम्हारा पंचायत के नेमदारगंज गांव में जहा शौचालय न होने पर महिला को हुइ परेशानी से उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में रपट लिखवा दी। महिला का नाम ममता देवी और पति का नाम विपिन कुमार बताया जा रहा है। महिला सूर्यगढ़ा प्रखंड के अलीनगर गांव की रहने वाली है।

शौचालय ना होने से क्या होता है महिला के साथ

महिला का कहना है की उसे काफी परेशानी होती थी बहार शौंच करने में, खुले में शौंच करना खतरे से खाली नहीं है। इसके चलते रोज सास के साथ झगड़ा भी होता है। अपनी इजात रखने के लिए खुले में शौंच के लिए जाना महिला को शर्मिन्दा करता है। जिसके चलते शिकायत करी गयी। इस शिकायत के बाद दोनों पक्षों को थाने में बुलवाकर सुलह भी कराने की कोशिश करी गयी है, दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस चली, और समस्या का समाधान यह निकला की पंचायत के सदस्य जो वार्ड के भी सदस्य हैं उन्होंने ससुराल में शौचालय बनवाने का आदेश दिया है जिसके बाद महिला अब ससुराल जाने के लिए राजी हो चुकी है।