लालू यादव की 7 बेटियों ने आखिर कहाँ से की पढाई और किससे की शादी -जानें बेटियों का पूरा लेखा जोखा

डेस्क : बिहार की राजनीती में लालू प्रसाद यादव का एक अलग स्थान है । बिहार में जब भी राजनीती होती है तो लालू का नाम जरूर आता है। उनके परिवार में उनकी 7 बेटियां हैं। कई बार लालू यादव की बेटियों की पढाई के बारें में बात की जाती है और लोगों में यह आशंका बनी रहती है की कौन सी बेटी कितनी पढ़ी लिखी है। आज हम आपको यही बताने वाले हैं की लालू यादव की सातों बेटियां कितनी पढ़ी लिखी हैं और कहाँ रह रही है।

मीसा भारती लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी का नाम मीसा भारती है। मीसा भारती की शादी शैलेश से हुई है बता दें कि शैलेश खुद की सॉफ्टवेयर कंपनी चलाते हैं और वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी है। उनकी शादी 1999 में हुई थी और उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। मीसा भारती ने मेडिकल की पढाई की है, वह MBBS है। MBBS की डिग्री उनको पटना मेडिकल कॉलेज से मिली है। वह अपने कॉलेज की टोपर भी रह चुकी हैं।

रोहिणी यादव उनकी दूसरी बेटी का नाम है। रोहिणी यादव सिंगापुर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनकी शादी 2002 में हुई थी, जिनसे उनकी शादी हुई है वह औरंगाबाद मे रहते हैं। उनके पति का नाम शमशेर सिंह है। वह भी कंप्यूटर इंजीनियर है और उनके तीन बच्चे हैं। रोहिणी यादव भी MBBS ग्रेजुएट हैं, उन्होंने अपनी डॉक्टरी की पढाई जमशेदपुर के महात्मा गाँधी इंस्टिट्यूट से पूरी की है।

चंदा यादव लालू यादव के तीसरी बेटी का नाम है। चंदा यादव की शादी एक पायलट से हुई है जिनका नाम विक्रम यादव है। चंदन यादव की शादी 2006 में हुई थी। चंदा यादव ने एलएलबी की पढ़ाई की है और उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पुणे के प्रतिष्ठित कॉलेज से पूरी की है, जिसमें उनको वकालत की डिग्री मिल चुकी है।

रागिनी यादव लालू यादव की चौथी बेटी का नाम है। रागिनी यादव की शादी राहुल यादव से हुई है, जो की जितेंद्र यादव के बेटे हैं। वह समाजवादी पार्टी में रहते हुए राजनीति कर रहे हैं। राहुल यादव ने अपनी पढ़ाई स्विट्ज़रलैंड से पूरी की है, बात करें अगर रागनी यादव की तो वह है एक इंजीनियर है और उन्होंने अपनी पढ़ाई भारत के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज से की है जिसका नाम बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी है लेकिन किसी वजह से वह वह अपनी बीटेक पूरी नहीं कर पाईं।

हेमा यादव लालू यादव की पाँचवी बेटी का नाम है। हेमा यादव की शादी भी एक राजनेता घराने से हुई है, जिसमें उनके पति एक पॉलिटिशियन है। उनका नाम विनीत यादव है। हेमा यादव ने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और उनका इंजीनियरिंग में दाखिला मुख्यमंत्री कोटे से हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई बीआईटी रांची से पूरी की है।

अनुष्का राव लालू यादव की छठी बेटी का नाम है। अनुष्का राव को प्यार से घर में धुंनो भी बुलाते हैं। उनकी शादी हरियाणा के मंत्री रह चुके अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव से हुई है। चिरंजीव इस वक्त राजनीति से जुड़े हैं और वह एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अनुष्का राव ने अपनी पढ़ाई इंटीरियर डिजाइनिंग से की है। वह हरियाणा के कॉलेज से कानून की पढाई की है।

राज-लक्ष्मी लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी यानी की सातवीं बेटी का नाम राज-लक्ष्मी है। राज-लक्ष्मी की शादी समाजवादी पार्टी नेता मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है। वह शुरू से ही राजनीति से जुड़े हुए हैं और मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं। लालू यादव की सबसे छोटी बेटी ने नोएडा एमिटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की है। उनकी तेजप्रताप से मुलाकात भी इसी कॉलेज में हुई थी।