10 साल में बिहार को बदलने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी कहां गायब हो गई? कभी CM पद के लिए की थी दावेदारी..

Pushpam Priya Chowdhary : साल 2020 में बिहार की राजनीति में अचानक से एक लड़की की एंट्री होती है। हर अखबार में उसकी तस्वीरें देख लोग एक बार सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि लड़की है कौन। यहां अखबारों के पन्नों पर अपने आप को बिहार के मुख्यमंत्री के कुर्सी के लिए दावेदार बताने वाली पुष्पम प्रिया की बात हो रही है। पुष्पम प्रिया 10 साल में बिहार को बदलने की बात कर रही थी। आज राजनीतिक गलियारों में बड़े ही मुश्किल से दिखती है। यूं कहें की गुम हो गई है। अब इस गुमनामी से अखबारों के पन्नो पर कब दिखेगी ये बड़ा सवाल है। इससे पहले हम जानेंगे कि पुष्पम कहां हैं।

पुष्पम प्रिया बिहार के 2 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ी थी। जिसमें उन्हें दोनों सीट पर हार को झेलना पड़ा। पुष्पम प्रिया चौधरी पॉलिटिकल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन बिहार की राजनीति में बीते विधानसभा चुनाव में नहीं टिक पाई। प्रिया को बांकीपुर सीट से 5189 वोट तो वहीं बिस्फी सीट पर प्रदर्शनएक 1509 वोट मिले। इन वोटो की गिनती से पता चलता है कि केवल सोशल मीडिया पर ही नेता बनी रही।

विधानसभा चुनाव के लिए अपने पार्टी में पुष्पम प्रिया ने पढ़े लिखे लोगों को जोड़ा। अपने मुझ वालों को राज्य के 43 विधानसभा सीटों पर उतारकर राजनीति में अपनी धमक को बनाए रखने की दावेदारी पेश की हालांकि एक भी सीटों पर जीत नहीं पाई। यह सभी कार्यकर्ता अभी पार्टी को विस्तार कैसे दिया जाए इस पर काम कर रहे हैं। फिलहाल पुष्पम प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सामाजिक कार्यों में सहभागिता दर्ज कराती है। सोशल मीडिया को देखा जाए तो उन्हें काफी सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा सरकार पर निशाना साधना भी पुष्पम प्रिया के कामों में से एक है।

ये भी पढ़ें   शिक्षक का बेटा लहराया परचम - शेखपुरा के अशरफ ने किया Bihar Board 10th टॉप, कहा - "आगे बहुत कुछ करना है"..

सुमन सौरब

अपने आप को हारा हुआ इंसान.....लेकिन फिर भी जीतने की तमन्ना मे ????