बॉयफ्रेंड से बात करने पर रोका तो नाबालिग लड़की पहुंची थाना, कहा घरबालों के साथ नहीं रहना चाहती

न्यूज डेस्क : प्रेम प्रसंग को लेकर एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है बॉयफ्रेंड और नाबालिग गलफ्रेंड के बीच आशिकी इस कदर चरम पर पहुंचीं। कि नाबालिग लड़की ने महिला थाना पहुँच कर पुलिस के समक्ष अपने ही पिता की शिकायत करने लगी। मामला बिहार की राजधानी पटना के महिला थाना की है। शनिवार को महिला थाने पहुंची 17 साल की लड़की ने महिला पुलिस अधिकारी से कहा कि मेरे पापा ब्वॉयफ्रेंड से मुझे फोन पर बात तक नहीं करने देते हैं। हमेशा मेरे से डांट डापट करते रहते हैं। अब मुझे उनके साथ रहना ही नहीं है। पुलिस के पास के लिए पहुंची लड़की ने कहा कि वो एक लड़के से प्यार करती है, जो उसके ही घर में किराये पर रहता था। लड़का लड़की से उम्र में थोड़ा बड़ा है। लेकिन वह उसी लड़के से शादी करना चाहती है। 17 साल की लड़की की बातें सुनकर महिला थाने की प्रभारी भी चौंक गईं। हालांकि बाद में लड़की को उसके परिवार बालों के पास भेज दिया गया ।

लड़की ने की फरियाद घरबाले शादी के लिए नहीं हैं तैयार पटना के महिला थाने पहुंची लड़की का कहना था कि परिवार के सभी लोग खास करके पिता शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। बात-बात पर उसके साथ घरबालों के द्वारा उसके साथ मारपीट की घटना की जाती है। इतना ही नहीं घरवाले ने उसे फोन पर बात करने भी नहीं दिया जाता है। लड़की की बात सुनकर महिला थाना प्रभारी ने पीड़ित के परिजनों को बुलाया। पुलिस लड़की के परिजनों से मामले के संबंध में सभी जानकारी ली।

घरवाले का आरोप,आशिक के भेष में गलत काम कर सकता है लड़का लड़की के परिजनों के अनुसार जिस लड़के को लड़की पसंद करती है वो उसे गलत कामों में डालना चाहता था । परिवार बालों ने लड़के की मानसिकता भांपने के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद भी लड़की से बात करना बंद नहीं कर रहा था। शुक्रवार की रात लड़की उस लड़के के साथ रात में भाग गई थी। महिला थाना प्रभारी आरती जसवाल ने बताया कि लड़की अभी बालिग नहीं हुई है। इसलिए उसे अभी मां-बाप से साथ भेज दिया गया है। लड़के के खिलाफ परिवार वालों ने आवेदन दिया है।