न्यूज डेस्क : बिहार अब अन्य दूसरे राज्यों के कदम से कदम मिलाके चलने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। बिहार वासियों को भी वो सुविधाएं मिलेगी जो दिल्ली, मुम्ब, असम के लोगों को मिलती है। बिहार के भागलपुर शहर के भैरव तालाब में वाटर पार्क बनने जा रहा है। साथ ही बरारी रिवर फ्रंट में लेजर शो का लोग आनद ले सकेंगे। यह सब भागलपुर शहर की पूरे देश में एक नया पहचान बनाएगी।
यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।बता दें कि भागलपुर में 162.69 करोड़ की लागत से वाटर पार्क बनाया जाएगा। साथ ही इसके सुन्दरीकरण पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। बता दें कि तालाब ले भीतर मत्स्यालय (aquarium) के साथ तालाब के बीचों- बीच झरना का भी लोग आनंद ले पाएंगे। जगह की बात करें तो 15.60 एकड़ क्षेत्र में पसरा तालाब में पानी वाले खेल करने की सुविधा भी रहेगी। इस परियोजना में सभी उर्म के लोगों का ख्याल रखा गया है, जिसके तहत तालाब कैंपस मके करीब 8 एकड़ भूमि में बुजुर्गों और बच्चों के लिए खास रूप से पार्क का निर्माण किया जाएगा। मालूम हो कि यह वाटर पार्क स्मार्ट सिटी योजना के तहत 35 तरह के नए- नए आकर्षक चीज़े बनवाये जाएंगे। इस को तैयार करने के लिए कंपनी को 21 महीने का समय दिया गया है।
यह तालाब क्यों होगा खास बता दें कि हर तरीके से लोगों को लुभा लेगी इस तालाब की सुन्दरता, यहां आए लोग तालाब में बने एक्वेरियम में रंग-बिरंग के मछलियों को देख आनंदित होंगे लोग। तालाब में एक साइड से दूसरे साइड को जोड़ने हेतु राजगीर की तरह ग्लास का ओवरब्रिज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेन गेट पर आकर्षक मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। इसी के साथ सुरक्षा से जुड़े सभी प्रकार के उपकरण लगाए जाएंगे। साथ ही अन्य सुविधाओं से यह पार्क लेस होगी।
तीन कंपनियां तकनीकी बिड में हुईं सफल इस भैरवा तालाब में वाटर पार्क निर्माण हेतु तीन कंपनियां आई है। मालूम हो कि बीते शनिवार को इस परियोजना के लिए टेक्निकल बिड खोला गया। इसमें 3 कंपनियां शामिल हुईं, इसमें गुजरात की वेलजी स्वराष्ट्र रत्ना, उत्तर प्रदेश की योगी कंस्ट्रक्शन और आंध्रप्रदेश की आरएमएन इंफ्रास्ट्रक्चर का तकनीकी बिड में पास हुई है। बतादें कि 10 दिनों बाद फाइनेंसियल बिड खोला जाएगा।