गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर मई 2022 से सरपट दौड़ सकेंगी गाड़ी, पथ निर्माण मंत्री कहा- देरी नहीं की जाएगी बर्दाश्त

न्यूज़ डेस्क: बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की ओर से राज्य में हो रही कई अहम मेगा पुल-पुलिया व सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बीते कल यानी बुधवार को विभागीय सभागार में अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मंत्री ने आठ प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए वहां उपस्थित सभी अधिकारियों को इन प्रोजेकटों में गति लाने हेतु निर्देश दिए।

मंत्री नितिन नवीन ने सबसे अहम परियोनाओं में से एक महात्मा गांधी सेतु के नवीनीकारण के काम को किसी भी कीमत में 15 मई 2022 तक कहा सम्पन करने। यहां तक कि उन्होंने शख्ती से कहा कि एजेंसी को अब अवधि में बढ़ोतरी कतय नहीं दिया जाएगा। मालूम हो कि उत्तर बिहार हेतु यह परियोजना जीवनदान के समान है। यह सेतु के चलते पटना में अधिकतर जाम की दिक्कतें रहती है है। इस वजह से इसका तैयार होगा अतिआवश्यक है।

आगे वे कहते हैं कि किसी भी हाल में विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले नए पुल पर अक्टूबर 2024 में बनकर तैयार होने की बात बताया। परंतु फिलहाल निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने एजेंसी को क्रैश प्रोग्राम तैयार करने का निर्देश दिया कि इसे मार्च 2024 तक सम्पन कर लिया जाए। मंत्री ने एनएच 106 वीरपुर-बिहपुर पर बन रहे फुलौत पुल की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। इस ब्रिज का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। जनवरी के पहले सप्ताह में एजेंसी को कार्य आरम्भ करने को कहा गया। साथ ही उनके द्वारा विक्रमशिला सेतु में टेंडर के निष्पादन में तेजी लाने को कहा गया ।