जगन्नाथ पुरी जाने के लिए 19 दिसम्बर से शुरू होगी ट्रेन सेवा

बेगूसराय, 11 दिसम्बर : कोरोना के कारण बंद किए गए रेल सेवा को क्रमवार तरीके से शुरु कर रहे रेल मंत्रालय के पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार के लोगों को भगवान जगन्नाथ का दर्शन कराने के लिए स्पेशल से चलाने की घोषणा की है। 08419 नंबर से यह ट्रेन 17 से 31 दिसम्बर तक पूरी से प्रत्येक गुरुवार को बरौनी के रास्ते जयनगर के लिए चलेगी। जबकि, 08420 बनकर जयनगर से 19 से दिसम्बर से दो जनवरी तक प्रत्येक शनिवार को बरौनी के रास्ते पूरी के लिए जाएगी।

08420 जयनगर से प्रत्येक शनिवार को सुबह 5:25 बजे खुलेगी और 5:49 बजे मधुबनी, 6:04 बजे सकरी, 6:25 बजे दरभंगा, 6:37 बजे लहरियासराय, 8:00 बजे समस्तीपुर, 9:10 बजे बरौनी, 10:40 बजे की क्यूल, 12:08 बजे झाझा, 12:48 बजे जसीडीह, 13:37 बजे मधुपुर, 15:10 बजे आसनसोल, 16:40 बजे आद्रा, 17:26 बजे बांकुड़ा, 17:51 बजे विष्णुपुर, 19:06 बजे मेदनीपुर, 21:40 बजे बालेश्वर, 22:43 बजे भद्रक, 00:15: बजे कटक, 00:55 बजे भुवनेश्वर तथा 1:20 बजे खोरधा रोड होते हुए 2:55 बजे पूरी पहुंच जाएगी।

जबकि, 08419 प्रत्येक गुरुवार को पुरी से दोपहर 14:55 बजे चलकर 15:40 बजे खोरधा रोड, 16:10 बजे भुवनेश्वर, 16:55 बजे कटक, 18:55 बजे भद्रक, 19:37 बजे बालेश्वर, 22:38 बजे मेदनीपुर, 23:28 बजे विष्णुपुर, 23:50 बजे बांकुड़ा, 00:40 वजे आद्रा, 2:00 बजे आसनसोल, 3:34 बजे मधुपुर, 4:20 बजे जसीडीह, 5:30 बजे झाझा, 16:15 बजे क्यूल, 7:50 बजे बरौनी, 9:25 बजे समस्तीपुर, 10:10 बजे लहरियासराय, 10:22 बजे दरभंगा, 10:45 बजे सकरी तथा 11:00 बजे मधुबनी होते हुए 12:50 बजे जयनगर पहुंच जाएगी।