सतर्क रहें! बिहार के 24 जिले में 13 तक आंधी-पानी का अलर्ट, जानिए- अपने क्षेत्रों का ताजा अपडेट..

डेस्क : बिहार वासियों को अब चिलचिलाती धूप से थोड़ी निजात मिलने वाली है। दरअसल, मंगलबार से ही असानी चक्रवात के प्रबल होने के चलते मौसम पर उसका असर दिखने लगा है। राजधानी पटना में सोमवार की सुबह मौसम में बदलाव देखा गया। इस दौरान कुछ इलाकों में आंशिक बूंदाबांदी भी हुई। सुबह दो-तीन घंटे तक काले-काले बादल छाए रहे और ठंडी हवा चली। हवा की रफ्तार 20 किमी प्रतिघंटे तक रही

। वही, मौसम में बदलाव से पटना सहित कई शहरों का पारा तेजी से गिरा है। पटना में 1.9 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1.8 डिग्री, वैशाली में 2.5 डिग्री, भागलपुर में 1.4 डिग्री, औरंगाबाद में 1.1 डिग्री, समस्तीपुर में एक डिग्री पारा नीचे आया है। इसी बीच पटना मौसम विभाग ने राज्य के 24 जिलों में 13 मई तक आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान जगह-जगह गरज-तड़क की स्थिति बनेगी। यह अलर्ट सोमवार से ही राज्य में प्रभावी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार तूफान का आंशिक असर बिहार में दिखेगा। राज्य भर में पुरवा का प्रभाव बना हुआ है।

विभाग उत्तर बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही दक्षिण बिहार के 5 जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। यहां भी 13 मई तक आंधी पानी की स्थिति बनी रहेगी। इन जिलों में भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया है।