भारी बारिश से हालात खराब, तस्वीरों में देखिए राजधानी का हाल

बिहार की राजधानी पटना में जल प्रलय से हाहाकार मचा है। हर तरफ परेशानी का आलम है। मौसम की आफत से ये शहर किसी भी एंगल से स्मार्ट नहीं लग रहा है। इस वक्त पाटलिपुत्र की सबसे बड़ी परेशानी जल जमाव है। कई इलाकों में नाव परिचालन के हालत हैं। मौसम की बेरुखी से अजीमाबाद का हुलिया बिगड़ गया है। नगर निगम के कर्मचारी हालात को संभालने में नाकाम साबित हो रहे हैं। स्टेशन से लेकर हॉस्पिटल तक, यूनिवर्सिटी से लेकर गांधी मैदान तक जल प्रलय की निशानी नजर आती है। तस्वीरों को जरिए देखिए हाल ए पटना

ये राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित अस्पताल NMCH का हाल है। वार्डों में पानी घुसने से मरीज परेशान हैं। अस्पताल कर्मी खुद जान बचाए या मरीज का देखभाल करे। हालात समझ से बाहर है।

ये राजधानी के हथुआ मार्केट का हाल है। यहां पर जल जमाव ने विकराल रुप धारण कर लिया है। ये हाई ब्रांड कपड़ा शोरुम का हाल देखिए। पूरे शॉप में पानी घुस कर कीमती कपड़ों की क्रिच खराब कर दी है।

राजधानी पटना के पश्चिमी पटेल नगर के CDA कॉलोनी का हाल, पंच मंदिर और वार्ड नंबर 8 के इलाके में जल जमाव से जीना मुहाल, बड़ी मुश्किल से लोग बाहर निकल पाए हैं