बिहार की इन छात्राओं को मिलेंगे इतने हजार रुपये, जानिए डिटेल्स

डेस्क : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में पढ़ने वाली बिहार के 186 छात्राएं सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति में शामिल हैं। इतनी संख्या में बिहार की छात्राएं पहली बार चयन हुई हैं। चयनित सभी छात्राओं को बोर्ड द्वारा पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति दी जायेगी।

मालूम हो सीबीएसई को से प्रत्येक वर्ष सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए दी जाती है। इस छत्रवृति का लाभ कक्षा 11वीं और 12वीं में अध्ययनरत छात्राएं उठा सकती हैं। वहीं सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति के तहत पूरे देश भर से 1367 छात्राएं चयनित हुई है।

छात्रा को प्रत्येक महीने 1500 मिलते हैं

चयनित सभी छात्राओं को एक वर्ष के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। एक साल के बाद छात्रवृत्ति को रिनुअल कराने का प्रावधान है। इस छात्रवृति के तहत हर महीने 1500 रुपये दी जाती है। बतादें की यह छात्रवृत्ति में उन्हीं छात्राओं को दी जाती है, जो दसवीं कक्षा में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त की हो। बोर्ड द्वारा आर्थिक सहायता देने के दृष्टिकोण से यह राशि दी जाती है। ताकि छात्राएं अपनी पढ़ाई को आगे जारी रख सकें। इसमें एक और शर्त है कि छात्रवृत्ति उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जो अपने माता-पिता के इकलौती संतान हैं।