बिहार के इन 2 NH को मिली मंजूरी, हाजीपुर, बेगूसराय, दरभंगा, समस्‍तीपुर सहित इन जिलों को होगा फायदा, जानिए- रूट

2 Min Read

डेस्क: बिहार में राज्य सरकार के नेतृत्व में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, ताकि सभी जिले एक साथ आपस में कनेक्टिविटी हो जाए। इससे बिहार वासियों को यात्रा करने के साथ-साथ व्यापार करने में भी काफी सहूलियत मिलेगी। इसी बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राज्‍य में राष्ट्रीय उच्च पथ (NH) की दो और योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।

इन दो NH का होगा निर्माण कार्य: जानकारी देते हुए पथ निर्माण विभाग मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि जिन 2 योजनाओं को अनुमति दी गई है, उनमें एक NH-122 B और दूसरी NH 527 E है। NH 527 E दरभंगा से रोसड़ा के बीच है। इसके निर्माण पर 495 करोड़ रुपए खर्च होंगे, तो वही दूसरी ओर NH 122 B हाजीपुर-महनार-बछवाड़ा है। इसके निर्माण पर 470 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही इन दोनों सड़कों की निविदा होगी।

आगे उन्होंने कहा कि NH 122 B नवघोषित राष्ट्रीय उच्च पथ है। हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु (Mahatma Gandhi Setu) के समीप से निकलकर यह पुराने NH-28 पर बछवाड़ा के समीप मिलेगी। इस सड़क का निर्माण 2 लेन में होना है। वही पटना से बरौनी  के बीच यह वैकल्पिक मार्ग होगा। NH 527 E भी नवघोषित एनएच है। यह हजमा चौक, लहेरियासराय से समस्तीपुर जिला होते हुए रोसड़ा को आमस-दरभंगा पथ से जोड़ेगी। इसके निर्माण से दरभंगा से रोसड़ा जाने में सहजता हो जाएगी।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Exit mobile version