प्रवासी मजदूरों को बिहार सरकार ने दी राहत,चल रही है 26 अंतरजिला श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

डेस्क : बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने प्रवासियों के लिए 26 अंतरजिला श्रमिक ट्रेनें चला रही है। इन ट्रेनों से रोज 42 हजार प्रवासियों को विभिन्न जिलों के ठहराव स्टेशन पर पहुंचाया जा रहा है। फिर वहां से बस से प्रखंड मुख्यालय व क्वारंटाइन सेंटर पहुंचाया जा रहा है। परिवहन विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दानापुर, गोपालगंज के जलालपुर और कैमूर के कर्मनाशा स्टेशन से 5-5 ट्रेनें चला रही है।

वहीं बरौनी से तीन, बेतिया से दो और कठिहार, गया,बक्सर, मधुबनी, सीवान, और सुपौल से एक-एक ट्रेनें चला रही है। रेलवे स्टेशन से प्रवासियों को प्रखंड मुख्यालय व क्वारंटाइन सेंटर तक ले जाने के लिए 1200 बस और अन्य वाहनों की व्यवस्था भी की गई है। बता दें कि आने वाले प्रवासियों से अपील की गई है कि कोई भी श्रमिक पैदल या मालवाहक वाहन में बैठकर सफर न करें। इसके साथ ही सभी डीएम और थानों को निर्देश दिया गया है कि पैदल आने वालों को बस से उनके संबंधित जिलों में लें जाए।

कहा से कहा तक
बरौनी-1समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी
बरौनी -2समस्तीपुर,मुजफ्फरपुर,मोतिहारी,बेतिया
बरौनी-3खगड़िया, सहरसा,सुपौल
बेतिया -1मोतिहारी,मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर,बरौनी
बेतिया-2मोतिहारी,मुजफ्फरपुर,हाजीपुर,दानापुर
बक्सर-1आरा,दानापुर
दानापुर-1मुजफ्फपुर,समस्तीपुर,दरभंगा,मधुबनी
दानापुर-2हाजीपुर,छपरा,सीवान
दानापुर-3बिहारशरीफ,तिलैया,गया
दानापुर-4आरा,बक्सर
दानापुर-5हाजीपुर,मुजफ्फरपुर,मोतिहारी,बेतिया
गया-1तिलैया,बिहारशरीफ,दानापुर
जलालपुर-1सीवान,छपरा,हाजीपुर,मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर,दरभंगा,मधुबनी
जलालपुर-2सीवान,छपरा,हाजीपुर,मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर,दरभंगा,मधुबनी
जलालपुर-3सीवान,छपरा,हाजीपुर,समस्तीपुर,बरौनी
नवगछियाकटिहार
जलालपुर-4सीवान,छपरा,हाजीपुर,मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर,खगड़िया,नवगछिया,कटिहार
जलालपुर-5सीवीन, छपरा,हाजीपुर,मुजफ्फपुर,समस्तीपुर,खगड़िया,नवगछिया,कटिहार
कर्मनाशा-1आरा,दानापुर,बरौनी,खगड़िया,नवगछिया,कटिहार
कर्मनाशा-2कटिहार, पूर्णिया,अररिया
कर्मनाशा-3औरंगाबाद,गया, जहानाबाद,बरौनी,मुजफ्फरपुर
कर्मनाशा-4औरंगाबाद,गया, बिहारशरीफ
कर्मनाशा-5कटिहार,पूर्णिया, अररिया
कटिहार-1कटिहार, नवगछिया,बरौनी,दानापुर,भोजपुर
मधुबनी-1दरभंगा,समस्तीपुर,बरौनी
सीवान-1छपरा, हाजीपुर, दानापुर
सुपौल-1सहरसा, खगड़िया, बरौनी