न्यूज डेस्क : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती फिर से देश के मैदानी भागों में तेजी से फैलने लगा है। जो, कि धीरे-धीरे बिहार की ओर अग्रसर होता दिख रहा है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को सुबे की विभिन्न इलाकों में तेज बारिश व वज्रपात की आशंका जताई है। हालांकि, मंगलवार को भी मानसून बिहार के विभिन्न जिलों में सक्रिय रहा जिसमें राजधानी पटना समेत विभिन्न जिलों में हल्की मध्यम बारिश हुई।
विभाग का कहना है कि मानसून वर्तमान में चक्रवात ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके से गुजर रहा है। इसके कारण ही बिहार के विभिन्न भागों में झमाझम बारिश हो रही है। पटना मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक बारिश होने की आशंका जताई है। बुधवार को भी प्रदेश के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश होने की उम्मीद है। गुरुवार को सिवान एवं सारण में भारी बारिश होगी। इन चारों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दे की बारिश के कारण गर्मी एवं उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन राजस्थान के बीकानेर, भीलवाड़ा, इंदौर एवं भोपाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इसी कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। मंंगलवार को ठाकुरगंज में 50, बांका में 40, चेनारी में 30 मिलीमीटर बारिश हुई।