दिल्ली से होली मनाने बिहार के सहरसा आ रहे एक परिवार का उजरा संसार

डेस्क : रंगों का त्योहार मनाने कार से दिल्ली से बिहार आ रहे एक परिवार सड़क हादसा का शिकार हो गया । बताते चलें की रंगों के त्योहार होली के वक्त बाहर रहने बाले लोग व परिवार अपने घर पर होली मनाने के लिए जाते हैं। ऐसे में वह अपने पूरा परिवार लेकर निकलते हैं और सैकड़ों हजारों किलोमीटर दूर तक का सफर तय करते हुए अपने घर पहुंचते हैं। बता दें की एक ऐसा ही परिवार होली मानाने के लिए घर से निकला था। यह परिवार होली अपने घर वालों के संग मनाना चाहता था। लेकिन पूरा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया।

यह सड़क हादसा गोपालगंज में हुआ है जहां पर बनगांव के निवासी संजीव झा गुड़गांव में काम करते थे। वे होली मनाने के लिए पुत्र राजा जो की 8 वर्ष का है और पुत्री आस्था जो कि 12 वर्ष की है और पत्नी निम्मी झा के साथ बिहार की ओर आ रहे थे। लेकिन, उनकी गाड़ी गोपालगंज के पास खड़े एक ट्रक से भिड़ गई। गाड़ी का ट्रक से एक्सीडेंट होने के बाद पूरा परिवार खत्म हो गया। यह काफी दर्दनाक हादसा था। जैसे ही इस हादसे की खबर परिवार वालों तक पहुंची जो बनगांव में स्थित है वैसे ही पूरे परिवार में मातम पसर गया। मृतक संजीव झा अपने मुख्य घर पर ना जाने के बजाय अपने ससुराल जाना पहले पसंद करते थे और उनकी ससुराल बनगांव वार्ड नंबर 11 में स्थित है। ज्यादातर वह छुट्टियां अपनी ससुराल में ही मनाते थे।

मृत संजीव झा का एक और भाई है जिसका नाम नवीन झा है। नवीन झा, संजीव झा के बड़े भाई हैं और वह रिलायंस इंडस्ट्री में एक बड़े पद पर कार्यरत हैं। संजीव झा के पिताजी जमशेदपुर टाटा कंपनी में नौकरी करते हैं। मृतक संजीव झा की 15 साल पहले शादी हुई थी, उनकी शादी वार्ड नंबर 11 निवासी पलटन झा की छोटी बेटी निम्मी से हुई थी। निम्मी के दो बच्चे थे जिनका नाम आस्था व राज था लेकिन अब पूरे परिवार के साथ दोनों बच्चे भी खत्म हो चुके हैं।