Patna की ग्रेजुएट चायवाली का ‘टी स्टाल’ हुआ वापस, RJD के सुप्रीमो लालू यादव से लगाई थी गुहार..

डेस्क : बिहार के पटना में ग्रेजुएट चायवाली के नाम से फेमश प्रियंका गुप्ता के चाय स्टाल को नगर निगम ने वापस कर दिया है। प्रियंका ने गुरुवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मिलकर मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद तेजस्वी यादव के हस्तक्षेप से प्रियंका को उसका स्टाल वापस कर दिया गया है। पटना में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रियंका का चाय स्टाल जब्त कर लिया था। जिसके बाद ही प्रियंका रोती हुईं तेजस्वी यादव और लालू यादव से मिलने पहुंच गईं थीं।

प्रियंका गुप्ता ने बताया कि हमारे पास चाय का स्टाल लगाने के लिए लाइसेंस है। लेकिन इसके बाद भी उनके स्टाल को नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया था। उन्होंने गुरुवार को कहा था कि डिप्टी सीएम ने उन्हें प्रार्थना पत्र देने को कहा है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रियंका गुप्ता के स्टाल को पहले भी उस जगह से हटाया गया था, लेकिन उन्होंने दोबारा उसी जगह पर स्टाल लगा लिया।