डेस्क : बिहार कोकिला के नाम से चर्चित लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी. खबर आने के बाद भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने के बाद कोरोना संक्रमित लोकगायिका ने अस्पताल से ही बयान जारी कर शुभचिंतकों को बताया कि वह स्वस्थ हो रही हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि अभी मेरा इलाज चल रहा है।उम्मीद है कि जल्द ही स्वस्थ होकर आपलोगों के बीच आऊंगी। साथ ही उन्होंने शुभचिंतकों से अपील की है कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें।
वीडियो में शारदा सिन्हा ने खुद कही ये बात वीडियो में शारदा सिन्हा ने कहा है कि उनका कोरोना का इलाज चल रहा है। इलाज से सुधार भी हो रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। चाहने वालों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी दुआओं से वे जरूर स्वस्थ होकर उनके बीच आएंगी। मीडिया रिपोट्स की मानें तो लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे थे। जिसके बाद खुद शारदा सिन्हा ने सामने आकर अपनी मौत की फर्जी खबर को अफवाह बताया। उनके बेटे ने एक वीडियो जारी किया।
जिसमें शारदा सिन्हा ने कहा कि उनका कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। इलाज से सुधार भी हो रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। शारदा सिन्हा ने अपने चाहने वालों से अपील करते हुए कहा कि उनकी दुआओं से वह जरूर स्वस्थ होकर उनके बीच आएंगी। उनके बेटे ने भी उनकी मौत की खबर को अफवाह बताया है।