Bihar में पूजा करने गई महिला का पुजारी ने बाल खींचा , जानें पूरा मामला, वीडियो हुआ वायरल..

न्यूज डेस्क : बिहार में एक बहुत ही मंदिर से जुड़ी हुई एक गम्भीर खबर सामने आ रही है। सुबे के दरभंगा जिले के एक मंदिर से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां, मंदिर में पूजा करने गई महिला के साथ पुजारी ने अभद्र व्यवहार को अंजाम दिया। वहां पर मौजूद किसी शख्स ने इस घटनाक्रम का पूरा वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो वायरल होते ही प्रदेश भर में बात आग की तरह फैल गई। फिर मंदिर कमेटी ने मामले को संज्ञान में लिया। और फौरन पुजारी के खिलाफ एक्शन लिया है, फिलहाल, पुजारी को मंदिर कार्यों से हटा दिया गया है। मंदिर के अंदर जाने की जिद को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

घटना दरभंगा जिले के राज परिसर में स्थित मां श्यामा माई मंदिर का बताया जा रहा है। हालांकि, महिला की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। महिला की पहचान भी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पहले की है। महिला मंदिर के अंदर जाकर श्यामा माई की पूजा करने की जिद पर अड़ी थी। जबकि कोविड गाइडलाइन की वजह से मंदिर के दरवाजे आम लोगों के लिए बंद थे। इसी दौरान महिला मंदिर के बंद दरवाजे को खोलने की जिद पर अड़ी थी।

इसी बात को लेकर पुजारी और महिला के बीच विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि झगड़े मारपीट में तब्दील हो गया। गुस्साए पुजारी ने महिला के बाल पकड़ लिए और उसकी पिटाई कर दी। वीडियो की पुष्टि करते हुए मंदिर के प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र रॉय ने कहा कि महिला के साथ ऐसा सलूक सही नहीं है। पुजारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की जांच जारी है। हालांकि मंदिर प्रबन्धन की ओर से उक्त महिला के विक्षिप्त होने की बात कही गयी है।