रातों रात बदली बिहार की सियासत – आज 8वीं बार नीतीश कुमार लेंगे CM की शपथ, पढ़िए..NDA छोड़ने का कारण

डेस्क : मंगलवार को बिहार की सियासत में नया भूचाल देखने को मिला। अचानक से सब कुछ उथल पुथल हो गया। NDA की गठबंधन वाली सरकार टूट गई, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसके बाद आज फिर से वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

जब से आरसीपी सिंह ने जदयू से इस्तीफा दिया उसके बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हुए। नीतीश कुमार ने कांग्रेस आलाकमान से बातचीत की फिर वो राबड़ी निवास पहुंचे। बीता दिन बिहार की सियासत के लिए भारी भरकम दिन था। जिसके बाद राजद के तरफ से स्पष्ट कर दिया गया कि महागठबंधन की सरकार वापिस आ रही है।

आपको बता दें आज दोपहर 2 बजे फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जिनके साथ महागठबंधन सरकार के मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण समारोह आज आयोजित होने वाला है। वैसे तो इन सब उलटफेरियों में राजद सुप्रीमो पटना में मौजूद नहीं थे पर वो बराबर इन सभी खबरों पर अपनी पकड़ बनाए हुए थे। इन्हीं सब में ये कयास भी जारी है कि विपक्ष की ओर से साल 2024 लोक सभा चुनाव में पीएम पद के दावेदार नीतीश कुमार ही बनाए जाएंगे। जिसके बाद बीजेपी ने नीतीश को धोखेबाज ठहराते हुए कई कड़वे बोल भी बोले है।