खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बने पशुपति पारस, आरसीपी सिंह बने इस्पात मंत्री,गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय की नई जिम्मेदारी

डेस्क : मोदी सरकार ने मंत्रिमंडल का आज बुधवार विस्तार हो चुका है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को शामिल किया है। अलग-अलग राज्यों से इन चेहरों को आगे लाया गया है। राष्ट्रपति भवन में करीब डेढ़ घंटे तक चले शपथ ग्रहण समारोह में मोदी सरकार का आमूल-चूल परिवर्तन किया गया है। राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद का फेरबदल किया गया। कुल 15 कैबिनट और 28 राज्यमंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इन मंत्रियों को यह कार्यभार दिया गया: सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाले LJP के नेता पशुपति पारस को खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है। वही गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेवारी दी गयी। साथ ही आर के सिंह को उर्जा मंत्री बनाया गया है। और आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री की जिम्मेवारो मिली है।

इसी तरह अमित शाह को मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री, पीयूष गोयल को कपडा मंत्रालय व वाणिज्य मंत्रालय, हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्री,धमेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय, ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का मंत्री स्मृति इरानी को महिला व बाल विकास मंत्रालय, पुरुषोत्तम रूपाला को मत्स्य व दु्ग्ध मंत्रालय का मंत्री, मिनाक्षी लेखी को विदेश राज्य मंत्री, अनुराग ठाकुर को खेल व युवा मामलों व सूचना प्रसारण, भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्री व पर्यावारण मंत्रालय का भी मंत्री, किरण रिजिजू को संस्कृति मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है।