भोजन के लिए तरस रहा बिहार के इस पूर्व CM का परिवार, भूख से बिलख रहे बच्चे

पटना : लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी अपने-अपने राज्यों में वापस लौट चुके हैं। इसी के चलते चाहे राज्य सरकार लाख दावे कर रही है, बावजूद इसके भी उनके सामने भूखमरी की समस्या पैदा हो रही है। ऐसा ही कुछ स्थिति बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री के परिवार में देखने को मिली ।

परिवार को नहीं मिली कोई सरकारी मदद
भोला पासवान का परिवार पूर्णिया के बैरगाछी में रहता है। उनके परिवार की हालत इतनी खराब है कि उनके पास 2 वक्त के भोेजन के लिए भी पैसे नहीं हैं। उनके आगे भूखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। इतना ही नहीं बच्चे भी भूख से बिलख रहे हैं।

उनके परिवार को आज तक किसी भी तरह की सरकारी मदद नहीं पहुंच पाई है।

पूर्व सीएम के परिवार में हैं 25 सदस्य
वहीं पूर्व सीएम की अपनी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपने भतीजे विरंची पासवान को ही अपना बेटा माना हुआ था। उनके परिवार में लगभग 25 सदस्य हैं और उनमें से केवल एक सदस्य का राशनकार्ड बना हुआ है। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति बहुत करुणाजनक है।

3 दशक पहले हुआ था पूर्व सीएम का निधन
बता दें कि 3 दशक पहले ही भोला पासवान का निधन हो गया था। उनकी अपनी कोई संतान नहीं थी। भतीजे विरंची पासवान को हीू वह अपना बेटा मानते थे। भोला पासवान बिहार के पहले दलित मुख्यमंत्री थे। 1968 में वे पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 1969 में दूसरी बार और 1971 में तीसरी बार सीएम बने।

Input : Punjab Kesari