बिहार म्यूजियम की सबसे बड़ी गैलरी बनकर तैयार, जानिए- पर्यटकों के लिए कब से खुलेगा..

डेस्क: बिहार वासियों को फिर से एक नई सौगात मिलने वाली है, इस बार का सौगात डेवलपमेंट से रिलेटेड नहीं बल्कि खूबसूरती और प्राकृतिक धरोहर से संबंधित है, जी हां.. हम बात कर रहे हैं, बिहार म्यूजियम की., जो अपने आप में ही बहुत शानदार है, लेकिन इसी बीच आपको बता दे की बिहार म्यूजियम देश का सबसे अनोखा और अपने आप में एक मात्र अंतरष्ट्रीय पैमाने का म्यूजियम है, यहाँ पर आपको इतिहास के साथ साथ कला, गैलरी, प्राकृतिक धरोहर, बड़े बड़े स्मारक देखने के लिए मिलेगी।

गैलरी में क्या-क्या खासियत होगा: लेकिन इसी बीच खबर आ रही है की बिहार म्यूजियम में अब तक का सबसे बड़ा गैलरी बन कर तैयार हो चूका है। जो सबसे बड़ी गैलरी ए दर्शकों का मुख्य आकर्षण बनेगी। बता दे की यह गैलरी म्यूजियम के सभी गैलरी से बड़ी और आकर्षक है। इसमें 62 अलग-अलग प्रदर्श हैं। इसमें गुप्तकाल से पहले और उसके बाद के इतिहास के साथ जैनिज्म, बुद्धिज्म से मौर्य तक के इतिहास से रूबरू कराया गया है। वही गैलरी का मुख्य आकर्षण जहानाबाद की बराबर गुफाएं, तोरण द्वार, राजगीर की साइक्लोपियन दीवार, कलिंग युद्ध, पावापुरी जल मंदिर की प्रतिकृति है।

जानिए- पर्यटकों के लिए कब खुलेगा: जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह गैलरी पूरी तरह से तैयार हो चुका हैं। कुछ कलाकृतियों को शोकेश में इंस्टॉल किया जा रहा है। दिसम्बर तक यह भी तैयार हो जाएगा। कुछ कलाकृतियों को जर्मनी के कारीगर इंस्टॉल करेंगे। वह उनके आने पर होगा। कोरोना के कारण वीजा नहीं मिलने से जर्मनी के कारीगर नहीं आ पा रहे हैं। म्यूजियम प्रशासन की कोशिश है कि आम दर्शकों के लिए गैलरी ए नए साल पर खुल जाए। गैलरी तैयार होने पर निर्णय लिया जाएगा।