Tejashwi Yadav अपने आवास पर दिया भोज, गरीबों के बीच कम्बल भी वितरण किया..

Tejashwi Yadav: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शादी के बाद पहली बार भोज दिया है। बता दे की 26 जनवरी और बसंत पंचमी के मौके पर राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्वी ने भोज का आयोजन किया। तेजस्वी यादव ने खुद अपने हाथों गरीबों के बीच खाना परोसा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जलेबी परोसते नजर आए तो वही तेजस्वी यादव सब्जी चलाते दिखे।

बता दे की खाना खिलाने के बाद सभी के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। इस मौके पर अब्दुलबारी सिद्दीकी, श्याम रजक सहित कई राजद नेता राबड़ी आवास में मौजूद रहे। मालूम हो की डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव की राह पर चल पड़े हैं। बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने गरीबों को खाना खिलाया। टेबल पर बैठी महिलाएं तेजस्वी को देखकर काफी खुशी हुई।

वही, कई महिलाएं तो यह तक कहती दिखी कि इनके बाबू जी लालू प्रसाद यादव भी हमलोग को खूब मानते थे। इसी तरह बुलाकर टेबल पर बिठाकर खाना खिलाते थे। हर खुशी के मौके पर लालू यादव हम सभी को याद करते थे। तेजस्वी यादव को खाना परोसते देख महिलाओं को आज लालू प्रसाद यादव याद आ गये।