पिता बनने वाले हैं Tejashwi Yadav, लालू यादव के घर जल्द गूंजेगी किलकारी..

डेस्क : बिहार के चर्चित राजनीतिक परिवार से एक खुशखबरी सामने आ रही है। हम राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार की बात कर रहे हैं। इनके घर एक नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बनने वाले हैं। तेजस्वी यादव की पत्नी डॉक्टर की देखरेख में दिल्ली में हैं। बताया जा रहा है कि राजद परिवार में मार्च के महीने तक किलकारी गूंज सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री मां बनने वाली है। इस खबर से राजद समर्थक काफी खुशी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव दादा बन जायेंगे। किसी भी घर के लिए संतान प्राप्ति की खुशी एक अलग सुख दे जाती है। राजद में भी अभी यही माहौल है। सब बच्चे का इंतजार कर रहे होंगे।

सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद स्वास्थ्य में तेज गति से सुधार देखने को मिला है, जो कि एक शुभ संकेत है। फिलहाल लालू प्रसाद यादव अस्पताल के नजदीक ही एक किराए के फ्लैट में रह रहे हैं। जहां से इलाज में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। उनके साथ देखरेख में लालू प्रसाद यादव की पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनकी एक बेटी मीसा भारती भी है। लालू प्रसाद यादव को रोहिणी आचार्य ने किडनी दी। इसके बाद लोगों ने काफी सराहना किया।