सुशील मोदी के बाद क्रिश्चियन पत्नी लाने वाले दूसरे बिहारी नेता बने तेजस्वी, इन नेताओं ने भी जाति धर्म के दीवार को दरकिनारे कर रचाई शादी

न्यूज़ डेस्क: किसी राजनेता की शादी हो तो पूरे राज्य की नज़र उन पर रहती है। ऐसे में तेजस्वी यादव के सात फेरे लेने की खबर भी चारों ओर धूम मचा रही है। इनकी शादी ने एक इतिहास दोहराया है। दरअसल पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बाद तेजस्वी यादव ने जात धर्म को नजरअंदाज कर क्रिश्चियन लड़की से शादी रचाई है। दोनों ने ईसाई समाज की लड़की से शादी की।

सुशील मोदी : सुशील मोदी की पत्नी जेसी जॉर्ज भी ईसाई हैं और दोनों ने लव मैरिज की है। तेजस्वी की पत्नी भी ईसाई हैं और दोनों ने अपनी पसंद से शादी की है। तेजस्वी और सुशील मोदी के अलावा जेपी आंदोलन से छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में आए वरिष्ठ नेताओं में अब्दुल बारी सिद्दीकी ने भी जाति और धर्म के अलावा शादी कर ली है।

शाहनवाज हुसैन : नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन की पत्नी भी हिंदू समाज की बेटी हैं। हीं सरकार के दूसरे वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी भी जाति-धर्म के आधार पर अपनी पसंद से बंधे हैं। साथ ही सांसद राजीव प्रताप रूडी की पत्नी भी बिहार से बाहर की हैं। राजनेताओं की नई पीढ़ी भी जात-पात के बंधन को तोड़कर शादी का निर्णय ले रही है। मौजूदा नीतीश सरकार में उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन की पत्नी भी हिंदू समाज से आती हैं।

अशोक चौधरी : सरकार के दूसरे वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी भी अपनी पसंद से जाति-धर्म के ऊपर विवाह बंधन में बंधे हैं। सांसद राजीव प्रताप रूडी की पत्नी भी बिहार से बाहर की हैं। राजनेताओं की नयी पीढ़ी भी जाति बंधन को किनारे कर शादी का फैसला ले रही है।

एक नहीं ऐसे कई उदाहरण हैं जैसे पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी की नतनी की शादी उनके मित्र कर्नाटक के वोक्कालिगा समाज के लड़के से हुई है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान की बेटी की शादी भी काफी चर्चा में रही है। विधानसभा में एक-दो विधायक ऐसे हैं जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। इनमें श्रेयसी सिंह, चेतन आनंद, संदीप सौरव और अजीत कुशवाहा का नाम शामिल है।

तेजस्वी यादव : तेजस्वी यादव ने अपने लंबे समय के दोस्त दिल्ली के रचेल गोडिन्हो से शादी की। शादी के बाद रचेल अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएंगी। रचेल का पूरा नाम रचेल गोडिन्हो है। दोनों की 7 साल की दोस्ती अब शादी में बदल गई। इस शादी में उनके सिर्फ करीबी घर वाले ही आए थे। इस शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था।